पश्चिम बंगाल के विधायक और आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने एलान किया कि वह नई बाबरी मस्जिद बनाएंगे। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर 2026 को बेलडांगा में मस्जिद की नींव रखी जाएगी, जहां लगभग 5 लाख लोग जुटेंगे। हुमायूं कबीर के मुताबिक, नई बाबरी मस्जिद बनाने में 87 करोड़ रुपये का खर्च होगा। इस एलान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कहा है कि हुमायूं कबीर को भूलना नहीं चाहिए कि अब बंगाल में बीजेपी की सरकार है और गृह विभाग खुद सीएम शुभेंदु अधिकारी के पास है।
हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि 6 दिसंबर को रेजिनगर से बहरामपुर तक के रास्ते पर उनका दबदबा रहेगा। इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल की सरकार और प्रशासन को चुनौती भी दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन उन्हें मस्जिद बनवाने से नहीं रोक सकता। जानकारी के लिए बता दें, अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को ही बाबरी मस्जिद को तोड़ा गया था।
यह भी पढ़ें: पत्नी को महंगी कार का था शौक, पति ने भोपाल के कार शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार
करोड़ों रुपये में बनेगी मस्जिद
हुमायूं कबीर ने नई मस्जिद बनवाने के बारे में कुछ खास बातें बताई हैं। उनके मुताबिक, मस्जिद दो मंजिला होगी। मस्जिद का प्रार्थना भवन इतना बड़ा होगा कि एक साथ लगभग 80 हजार लोग नमाज पढ़ पाएंगे। इसके अलावा, मस्जिद परिसर में लगभग 20 हजार लोग नमाज पढ़ सकते हैं।
हुमायूं कबीर ने मस्जिद का नक्शा भी बनवा लिया है। उनके हिसाब से नई बाबरी मस्जिद बनवाने में लगभग 87 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा, हुमायूं ने अनुमान लगाया कि 2028 तक मस्जिद पूरी तरह बन जाएगी, जिसकी स्थापना का समारोह 6 दिसंबर 2028 को किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का आरोप, UP में चुनाव आयोग ने सस्पेंड किए 2 SDM
क्या बोले हुमायूं कबीर?
नई बाबरी मस्जिद बनवाने की घोषणा करते समय हुमायूं कबीर ने कहा, 'मैं बाबरी मस्जिद की स्थापना के दिन नेशनल हाईवे को पूरी तरह ब्लॉक कर दूंगा। उस दिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेजिनगर से बहरामपुर तक का रास्ता पूरी तरह मेरे कंट्रोल में रहेगा।'
इसके बाद उन्होंने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा, 'अगर पुलिस हमें रोकना चाहती है तो वह हमें रोककर दिखाए। मैं एक बार फिर मुर्शिदाबाद पुलिस प्रशासन को ऐलान करता हूं कि हिम्मत है तो हमें रोक लें। पहले भी जब कई रास्तों पर मुस्लिम भाई आए थे, तब पुलिस कुछ नहीं कर पाई थी।'
यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का आरोप, UP में चुनाव आयोग ने सस्पेंड किए 2 SDM
TMC ने किया पलटवार
हुमायूं कबीर के बयान को लेकर तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी हमेशा से बाबरी मस्जिद के विध्वंस का विरोध करती रही है, हालांकि हुमायूं खुद 2019 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रह चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि हुमायूं की धर्म आधारित राजनीति का लाभ बीजेपी को मिल सकता है।
