महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 के पेपर लीक के मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। भिवंडी पुलिस की टीम ने उसे पकड़ा है। बिजेंद्र गुप्ता लंबे समय से फरार चल रहा था। अब उसे पुणे एयरपोर्ट लाया गया है और जल्द ही भिवंडी ले जाकर आगे की पूछताछ की जाएगी।
5 जुलाई को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने आगरा स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद अब कुल 10 लोगों को इस मामले में पकड़ा जा चुका है। बिजेंद्र गुप्ता इस रैकेट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: क्यों चर्चा में है एंटी पेपर लीक कानून? हर सवाल का जवाब, जो आप जानना चाहते हैं
कितने लोग गिरफ्तार हुए?
गिरफ्तार आरोपियों के नाम नरेश कुमार पुरनचंद महोरे (35), संजयकुमार सुरेशचंद्र चंद्रा (44) और बाबूलाल नारायणसिंह कुशवाहा (45) हैं। इन्हें दिल्ली से लाकर भिवंडी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 9 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
बिजेंद्र कुमार गुप्ता क्या करता था?
पुलिस जांच के मुताबिक नरेश कुमार महोरे ने प्रिंटिंग प्रेस से ही प्रश्न पत्र लीक किया। इसके बाद इसे प्रेस के पूर्व कर्मचारी संजय कुमार शर्मा और दूसरे फरार आरोपी सोनू कुमार को दिया गया। दोनों ने मिलकर यह लीक पेपर मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता तक पहुंचाया। गुप्ता को इस पूरे गैंग का सरगना माना जा रहा है। पहले भी आरोपी प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे।
यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक के बाद आपने क्या सुधार किए? केंद्र और NTA से SC ने क्या पूछा
पुलिस क्या कह रही है?
अधिकारियों ने बताया है कि गिरफ्तार लोगों से यह पूछा जा रहा है कि बिजेंद्र गुप्ता के साथ कैसे रिश्ते थे,कब जुड़े थे, पेपर लीक के कितने पैसे मिले, उनकी भूमिका पेपर लीक में क्या थी।
अब आगे क्या?
भिवंडी के एसीपी विजय मराठे ने कहा कि इस बरामदगी से जांच और महत्वपूर्ण हो गई है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि कॉटेज कहां से लाए गए थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
