तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है और भारत राष्ट्र समिति (BRS) अब विपक्ष में हैं। BRS के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी और कांग्रेस की सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं। गुरुवार के BRS कार्यकर्ताओं ने विरोध का एक अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने एक कैफे में बैठकर राहुल गांधी के पुतले को बिरयानी खिलाने और कोल्ड ड्रिंक पिलाने की कोशिश की। उसी दौरान वहां कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और दोनों दलों के नेता भिड़ गए। आखिर में पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ।

 

BRS के कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने तेलंगाना में वादा किया था कि 2 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाए कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बने 3 साल पूरे होने वाले हैं लेकिन रेवंत रेड्डी की सरकार यह वादा पूरा नहीं कर पाई है। BRS कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि राहुल गांधी ने कांग्रेस की 6 गारंटियों को पूरा करने के लिए पहली कैबिनेट में ही कानून बनाने का वादा किया था। साथ ही, 100 दिन में ये गारंटियां पूरी करने की बात कही थी लेकिन 1000 दिन के बाद भी ये वादे पूरे नहीं किए गए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: सैलून में शेविंग करा रहे हत्याकांड के एक गवाह की गोली मारकर हत्या

कैफे में क्या-क्या हुआ?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मीडिया के कैमरों के सामने BRS के नेता टेबल पर बैठे थे। वे अपने साथ राहुल गांधी का एक पुतला भी लाए थे। वे सांकेतिक तौर पर इसी पुतले को बिरयानी खिला रहे थे और कोल्ड ड्रिंक पिला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी, कांग्रेस और रेवंत रेड्डी पर जमकर हमले बोले। इतना ही नहीं, BRS कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को रेवंत रेड्डी को अपना एटीएम नहीं समझना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को चाहिए कि वह रेवंत रेड्डी पर कंट्रोल रखें।

BRS के नेता एम कृषंक, पी विष्णुवर्धन रेड्डी और एम जय सिन्हा अपने साथ तमाम कार्यकर्ताओं को लेकर कैफे में पहुंचे थे। उन्होंने खुद को बिरयानी खाई ही, राहुल गांधी के पुतले को भी खिलाने की कोशिश की। इसी दौरान वहां कांग्रेस कार्यकर्ता भी आ गए। पहले तो बहस हुई, फिर यही बहस धक्का-मुक्की में बदल गई। गनीमत ही कि वहां पुलिस मौजूद थी और उसने स्थिति संभाल ली।

 

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शोरूम में लगी आग, 26 स्कूटी और 7 ई-रिक्शा जलकर राख

 

यह भी बताया गया कि दोनों तरफ से एक-दूसरे के ऊपर प्लेटें भी फेंकी गईं। इस पूरे मामले पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने अनिल कुमार यादव ने प्रतिक्रिया दी और BRS के प्रदर्शन के तरीके की आलोचना की। बता दें कि 19 नवंबर को भी कांग्रेस और BRS के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ था।