भारत में डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। कई लोग अब सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेट बनाकर पैसा कमा रहे हैं। यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लाखों लोग हर रोज वीडियो अपलोड कर रहे हैं। कंटेट क्रिएशन की ओर अब युवा भी काफी आकर्षित हो रहे हैं और नए-नए तरीकों से कंटेट बनाने के लिए हर रोज कुछ नया सिखते रहते हैं। इस बीच अब क्रिएटर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से कंटेट को और बेहतर बना रहे हैं। वीडियो बनाने के लिए तरह-तरह के AI टूल्स मार्केट में मौजूद हैं जिनको अपनी जरूरत के हिसाब से आप इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

AI हर एक सेक्टर में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और वीडियो क्रिएशन में तो AI ने क्रांति ला दी है। जिस वीडियो को बनाने में पहले लाखों रुपये खर्च करने पड़ते थे उस तरह की वीडियो अब AI टूल्स की मदद से आसानी से और बहुत कम खर्च में बनाया जा सकता है। AI टूल्स का इस्तेमाल करके क्रिएटर्स ने अपने कंटेट के स्तर को और बढ़ा लिया है। AI की मदद से हजारों नए यूट्यूब चैनल्स ओपन हो रहे हैं। ऐसे में हर कोई AI टूल्स की मदद से वीडियो बनाना चाहता है और सीखना चाहता है कि वह कैसे यूट्यूब पर ग्रो कर सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: AI से डेटा साइंस तक सब फ्री में सीखा रही हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कैसे करें कोर्स?

Pictory AI

Pictory AI एक आसान टूल है जिससे आप टेक्स्ट को वीडियो में बदल सकते हैं। इसमें आपको खुद एडिटिंग करने की जरूरत नहीं होती। यह अपने आप वीडियो क्लिप, म्यूजिक और वॉइस जोड़ देता है। यह खासकर यूट्यूब शॉर्ट्स और नॉलेज वीडियो बनाने के लिए अच्छा है। फ्री प्लान में आप लिमिटेड वीडियो बना सकते हैं। यानी एक ईमेल से लॉगिन करके आप एक बार में कई वीडियो बा सकते हैं। इसमें आप वीडियो का अपने हिसाब से चयन भी कर सकते हैं। 

InVideo AI

InVideo AI एक स्मार्ट टूल है जो आपके दिए गए टॉपिक से पूरा वीडियो बना देता है। इसमें स्क्रिप्ट, वॉइस और वीडियो सब अपने आप तैयार हो जाते हैं। आपको सिर्फ अपना आइडिया देना होता है। आइडिया के आधार पर आपको सक्रिप्ट मिल जाएगी। इसमें बहुत सारे रेडीमेड टेम्पलेट्स भी मिलते हैं। फ्री वर्जन में वीडियो पर वॉटरमार्क आता है।

Canva AI Video Maker 

Canva AI Video Maker से आप बहुत आसानी से वीडियो बना सकते हैं। इसमें ड्रैग एंड ड्रॉप फीचर होता है जिससे काम आसान हो जाता है। Canva AI आपकी मदद से टेक्स्ट को वीडियो में बदल सकता है। इसमें फ्री टेम्पलेट्स और एलिमेंट्स मिलते हैं। यह नए यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है।

Lumen5

Lumen5 एक ऐसा टूल है जो आपके लिखे हुए कंटेंट को वीडियो में बदल देता है। यह अपने आप इमेज और वीडियो क्लिप जोड़ता है। इससे वीडियो बनाना बहुत आसान हो जाता है। यह सोशल मीडिया और यूट्यूब वीडियो के लिए उपयोगी है। इसका फ्री वर्जन भी उपलब्ध है यानी आप बिना कुछ पेमेंट किए आसानी से वीडियो बना सकते हो। फ्री वर्जन में आप इस टूल का सीमित इस्तेमाल ही कर पाएंगे। 

 

यह भी पढ़ें: डिग्री से ज्यादा स्किल की मांग बढ़ रही, इन 5 सेक्टर्स में युवाओं के लिए मौके

Synthesia

Synthesia से आप AI एंकर के साथ वीडियो बना सकते हैं। यह टूल अपने आप में एक नया आइडिया है। इसमें आपको कैमरा इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती। आप टेक्स्ट लिखते हैं और AI उसे बोलकर वीडियो बना देता है। आजकल कई बड़े प्लेटफॉर्म्स इस टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह एजुकेशन और एक्सप्लेन वीडियो के लिए अच्छा है। इसमें फ्री में कुछ लिमिटेड फीचर्स मिलते हैं और अगर आपको इसके अन्य फीचर्स का इस्तेमाल करना है तो आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा।