अगर आप गूगल पर या क्रोम पर 67 टाइप करते हैं तो एक अजीब तरह से पेज खुलता है। माना जा रहा है कि गूगल ने 6-7 मीम ट्रेंड से प्रेरित होकर यह खास फीचर तैयार किया है। गूगल का यह नया फीचर डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर दिखाई पड़ता है। शुरुआत में लोगों को लगा शायद गूगल में कोई तकनीकी दिक्कत हुई है। मगर अब साफ हो गया है कि यह एक नया फीचर है। हालांकि गूगल ने अपनी तरफ से कोई जानकारी नहीं दी है।
गूगल ने जानबूझकर 67 इफेक्ट को लॉन्च किया है। यह कोई पहली बार नहीं जब गूगल ने अपने वेबपेज पर ऐसा कोई इफेक्ट एम्बेड किया है। उसकी 'ईस्टर एग्स' को एम्बेड करने की लंबी परंपरा रही है। यह वेबपेज पर छोटी-छोटी विशेषताओं वाला इफेक्ट होता है। जब कोई व्यक्ति उससे जुड़ा शब्द खोजता है तो स्क्रीन पर अलग-अलग इफेक्ट दिखते हैं।
यह भी पढ़ें: अगले साल क्यों महंगे होने जा रहे स्मार्टफोन, क्या इसके पीछे AI है वजह?
जैसे अगर आप 'Do a barrel roll' शब्द सर्च करेंगे तो वेबपेज घूमने लगेगा। 'askew' लिखने पर वेबपेज झुक जाता है। ठीक ऐसे ही अगर आप गूगल पर 67 सर्च करते हैं तो पूरा वेबपेज हिल जाता है। अब गूगल के इसी इफेक्ट की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही। इसकी एक वजह यह है कि टिकटॉक, एक्स और इंस्टाग्राम पर 6-7 मीम वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि गूगल ने इसी से जोड़कर यह इफेक्ट जोड़ा है।
क्या है ईस्टर एग्स?
ईस्टर एग्स एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर है। मगर यह अनडॉक्यूमेंटेड फीचर है। इसे अक्सर मजाक और मनोरंजन के लिहाज से जोड़ा जाता है। 6-7 का कोई अपना स्पष्ट अर्थ नहीं है। लेकिन माना जाता है कि Gen Alpha अपने बीच मजाक के दौर पर इसका इस्तेमाल करती है। डिक्शनरी डॉट कॉम के मुताबिक कुछ लोग इसका मतलब 'ठीक-ठाक' या शायद ऐसा-वैसा के तौर पर निकालते हैं।
क्या है 6-7 मीम?
6-7 मीम फिलाडेल्फिया के रैपर स्क्रिला के 2024 में आए गीत डूट डूट (67) के बाद शुरू हुआ। माना जाता है कि यह इफेक्ट गाने में बार-बार हाथ हिलाने वाले डांस को दिखाता है।
बाद में एनबीए खिलाड़ी लैमेलो बॉल के जुड़ने के बाद यह ट्रेंड और लोकप्रिय हुआ, क्योंकि लैमेलो का कद 6 फुट 7 इंच है। अब इस मीम का इस्तेमाल बास्केटबॉल मैच में भी होने लगा है। यह मीम कितना वायरल है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि विकिपीडिया पर इसका एक पेज भी मौजूद है।
यह भी पढ़ें: ChatGPT ने मर्डर और सुसाइड के लिए कैसे उकसाया? केस हुआ दायर
कैसे देखें 67 इफेक्ट?
- सबसे पहले अपने फोन पर गूगल क्रोम या कोई अन्य ब्राउजर ओपन करें
- गूगल सर्च वाली बॉक्स पर जाएं
- यहां 67 टाइप करेंगे
- कुछ देर में दिखेगा कि आपकी स्क्रीन हिल रही है।
