ऐपल के नए iPhone 17 (256GB वैरिएंट) की भारतीय बाजार में कीमत 99,900 रुपये है। इतनी महंगी होने के कारण कई लोगों के बजट से यह फोन बाहर हो सकती है। वहीं अगर आपके पास सही क्रेडिट कार्ड है और आप अपना पुराना फोन बदलना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 60,000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट ने इस फोन पर शुरुआती कीमत में 3 प्रतिशत की छूट दी है। इससे इसकी बिक्री कीमत 97,300 रुपये हो जाती है। 

 

इसके बाद बैंक ऑफर्स और पुराने फोन के एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाकर इसकी कीमत घटकर महज 59,034 रुपये तक आ जाती है।

 

यह भी पढ़ें: दिवाली और छठ से पहले नहीं मिल रहा ट्रेन का टिकट, तो अपनाएं ये 5 विकल्प

जानिए कैसे मिलेगा डिस्काउंट?

कीमत को 59,034 रुपये तक लाने के लिए आपको बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस दोनों को एक साथ इस्तेमाल करना होगा। कुछ बैंक के क्रेडिट कार्ड पर आए ऑफर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे ICICI Bank या HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको 7,016 रुपये की सीधी छूट मिलेगी। इसके अलावा, SBI क्रेडिट कार्ड और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 7,000 रुपये तक का फायदा कैशबैक मिलाकर दिया जा रहा है।

 

इस डील में सबसे बड़ा फायदा एक्सचेंज ऑफर से मिलता है। अगर आप अपना पुराना iPhone 15 बदलते हैं तो फ्लिपकार्ट उस पर 31,250 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू दे रहा है। ध्यान रहे कि पुराने फोन की हालत के आधार पर यह रकम बदल सकती है। 

 

यह भी पढ़ें: 1 नवंबर से बदल रहे हैं कई नियम, आपकी जेब रोजमर्रा पर पड़ेगा सीधा असर

कैसे मिलेगा 60000 की कीमत पर

अगर आप ICICI या HDFC बैंक कार्ड की छूट और iPhone 15 की पूरी एक्सचेंज वैल्यू जोड़ते हैं तो यह फोन आपको प्रभावी रूप से 59,034 रुपये में पड़ेगा। साथ ही जो लोग एक साथ पेमेंट नहीं करना चाहते, उनके लिए फ्लिपकार्ट 3 महीने की आसान किस्तों का ऑप्शन भी दे रहा है। इसमें आपको हर महीने 20,852 रुपये देने होंगे, जिससे कुल भुगतान 62,556 रुपये होगा।