त्योहारों के सीजन में दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। जन्माष्टमी, दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से बरौनी और दरभंगा के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। वहीं, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 2 से 6 सितंबर 2026 के बीच आगरा कैंट, मथुरा, पलवल और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेंगी।

 

उत्तर रेलवे के प्रेस रिलीज के मुताबिक, नई दिल्ली-बरौनी और नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेनों के 88-88 फेरे बढ़ाए गए हैं। ट्रेन नंबर 02563 बरौनी-नई दिल्ली 4 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी, जबकि 02564 नई दिल्ली-बरौनी 5 सितंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 02569 दरभंगा-नई दिल्ली भी 4 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा 5 सितंबर से 1 दिसंबर तक यात्रियों को सेवा देगी।

 

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर रेलवे का तोहफा, दिल्ली से मथुरा, वाराणसी, रींगस तक स्पेशल ट्रेनें

जन्माष्टमी पर मथुरा होते हुए आगरा जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 01941 आदरा कैंट-पलवल MEMU सुबह 6:30 बजे आरगा कैंट से रवाना होगी और 9:45 बजे पलवल पुहंचेगी। मथुरा जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 7:45 बजे है। वापसी में ट्रेन नंबर 01942 पलवल-आगरा कैंट सुबह 10 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यह सेवा 2 से 6 सितंबर के बीच कुल पांच फेरे लगाएगी।

 

ट्रेन नंबर 01943 आगरा कैंट-हजरत निजामुद्दीन शाम 4 बजे आगरा कैंट से चलेगी और रात 8:25 बजे निजामुद्दीन जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन शाम 5:25 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में 01944 हजरत निजामुद्दीन-आगरा कैंट ट्रेन रात 8:35 बजे निजामुद्दीन से चलेगी और तेर रात 1:50 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन रात 11:40 बजे मथुरा पहुंचेगी। यह चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें रुनकता, बाद, मथुरा जंक्शन, छाता, कोसी कलां और होडल स्टेशनों पर रुकेगी।

 

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले यात्रियों को राहत, उत्तर रेलवे ने बढ़ाए 11 जोड़ी ट्रेनों के फेरे

 

रेलवे ने यात्रियों से सफर से पहले ट्रेन का ताजा समय और रूट जांचने की अपील की है। यात्री NTES ऐप या रेलवे की हेल्पलाइन 139 से जानकारी ले सकते हैं।