अगर आपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भर दिया है और उसके बाद इनकम टैक्स नोटिस आया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। नोटिस मिलने पर सबसे पहले उसे ध्यान से पढ़ें और समझें कि वह किस वजह से भेजा गया है। अगर समय पर जवाब नहीं दिया गया तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है या आगे परेशानी हो सकती है। इसलिए नोटिस को नजर अंदाज करने की गलती न करें।
अगर आपके पास सभी जरूरी डॉक्यूमेंट हैं तो आप इनकम टैक्स विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी से नोटिस का जवाब दे सकते हैं। सही जानकारी और तय समय के अंदर जवाब देने से आप पेनल्टी और दूसरी परेशानियों से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इनकम टैक्स का अधिकारी बताकर लूटने लगे गहनों की दुकान, 3 पकड़े गए, दो फरार
इनकम टैक्स नोटिस क्यों आता है ?
अगर आपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR )भरने के बाद इनकम टैक्स नोटिस प्राप्त किया है। तो इसका मतलब हमेशा यह नहीं होता कि आपने कोई बड़ी गलती की है। कई बार आयकर विभाग सिर्फ जानकारी की पुष्टि करने, किसी डॉक्यूमेंट की मांग करने या रिटर्न में हुई छोटी गलती को सुधारने के लिए भी नोटिस भेजता है। इनकम टैक्स विभाग कई कारणों से इनकम टैक्स नोटिस भेज सकता है।
- ITR में दी गई जानकारी और विभाग के रिकॉर्ड में अंतर होना
- इनकम की पूरी जानकारी रिटर्न में न देना
- गलत टैक्स छूट या रिफंड का दावा करना
- ITR में कोई गलती या जानकारी अधूरी रह जाना
- बैंक, TDS, AIS या Form 26AS की जानकारी का ITR से मैच न होना
- इनकम टैक्स विभाग को किसी लेनदेन की अतिरिक्त जानकारी
यह भी पढ़ें: फोन चोरी हो जाए या खो जाए तो सबसे पहले करें ये काम, कम होगा नुकसान
इनकम टैक्स नोटिस का ऑनलाइन जवाब कैसे दें ?
अगर आपको इनकम टैक्स विभाग से नोटिस मिला है तो आप उसका जवाब घर बैठे ऑनलाइन दिया जा सकता है। इसके लिए आपको आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा और इन सब स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- स्टेप 1: सबसे पहले आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं और अपने PAN, पासवर्ड और OTP की मदद से लॉग इन करें।
- स्टेप 2: लॉग इन करने के बाद Pending Actions या e-Proceedings सेक्शन में जाएं। यहां आपको विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
- स्टेप 3: नोटिस में यह बताया जाता है कि विभाग किस जानकारी या डॉक्यूमेंट की मांग कर रहा है। जवाब देने से पहले नोटिस को अच्छी तरह पढ़ें और समझें।
- स्टेप 4: अगर विभाग ने किसी डॉक्यूमेंट की मांग की है तो जैसे Form 16, Form 26AS, AIS, बैंक स्टेटमेंट, निवेश के प्रमाण या अन्य जरूरी कागजात पहले से तैयार रखें।
- स्टेप 5: पोर्टल पर दिए गए विकल्प में अपनी जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। जवाब देने से पहले सभी जानकारी एक बार फिर जांच लें।
- स्टेप 6: सभी जानकारी सही होने के बाद जवाब सबमिट करें। सबमिशन के बाद मिलने वाली Acknowledgement Number या रसीद को भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें: हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को क्यों होती है मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानी?
क्या होगा अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया ?
- अगर आपको इनकम टैक्स नोटिस मिला है और आपने तय समय के भीतर उसका जवाब नहीं दिया तो इससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए नोटिस को कभी भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप समय पर जवाब नहीं देते हैं तो आयकर विभाग उपलब्ध जानकारी के आधार पर वह टैक्स की गणना कर सकता है। हालांकि कुछ मामलों में आपको अतिरिक्त टैक्स, ब्याज या जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
- अगर आपके ITR में टैक्स रिफंड बनता है, तो नोटिस का जवाब लंबित रहने तक विभाग आपका रिफंड रोक सकता है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर आपका मामला आगे की जांच के लिए भेजा जा सकता है।
- विभाग आपसे अतिरिक्त दस्तावेज या जानकारी भी मांग सकता है। कुछ गंभीर मामलों में लगातार नोटिस का जवाब नहीं देने पर आयकर विभाग आयकर कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई भी कर सकता है।
