पासपोर्ट एक जरूरी दस्तावेज है जो आपकी राष्ट्रीयता और पहचान का प्रमाण देती है। अगर आपका पासपोर्ट जल्द ही एक्सपायर होने वाला है या उसकी वैधता खत्म हो चुकी है तो उसे समय पर रिन्यू कराना जरूरी है। आज के समय में पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सिर्फ एक बार आपको दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र जाना होता है।

 

अगर आप पहली बार पासपोर्ट रिन्यू करा रहें हैं और पूरी प्रक्रिया नहीं जानते तो इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि पासपोर्ट रिन्यू कैसे करें, किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी और आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: ITR भरने के लिए जरूरी फॉर्म 16 कहां से और कैसे मिलता है? इसकी जरूरत भी जान लीजिए

पासपोर्ट रिन्यू कब कराना चाहिए?

पासपोर्ट की वैधता 10 साल की होती है और उसके खत्म होने से पहले ही रिन्यू के लिए आवेदन करना बेहतर माना जाता है। हालांकि, पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट से एक साल पहले भी रि-इश्यू के लिए आवेदन किया जा सकता है। अगर आप पहले से ही अपना पासपोर्ट रिन्यू करा लेंगे तो इससे आपको विदेश सफर की योजना बनाते समय किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। 

पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पुराना पासपोर्ट
  • आपके मौजूद पासपोर्ट की शुरुआती और आखिरी पेज की फोटो कॉपी होनी चाहिए
  • ईसीआर/नॉन-ईसीआर पेज की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी
  • प्रूफ ऑफ एड्रेस
  • वैलेडिटी एक्सटेंशन पेज की फोटो कॉपी
  • किसी भी ऑब्जरवेशन पेज की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी

यह भी पढ़ें: ITR भरने के लिए जरूरी फॉर्म 16 कहां से और कैसे मिलता है? इसकी जरूरत भी जान लीजिए

पासपोर्ट रिन्यू कराने के ऑनलाइन चरण

स्टेप 1: Passport Seva Portal पर जाकर अपने अकाउंट में लॉगिन करें। नए यूजर हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 2: Apply for Fresh Passport/Re-issue of Passport विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

स्टेप 4: जरूरी शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 5: अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) में अपॉइंटमेंट बुक करें।

स्टेप 6: तय तारीख और समय पर सभी मूल दस्तावेज लेकर वेरिफिकेशन के लिए पहुंचें।

पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें?

  • सबसे पहले पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर क्लिक करें और लॉगिन क्रिडेंशियल दर्ज करें।
  • इसके बाद व्यू शेव और सब्मिट एप्लीकेशन पर टैप करें। फिर Pay and Schedule Appointment पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पासपोर्ट सेवा केंद को सेलेक्ट करना होगा और कैप्चा कोड डालें।
  • फिर अपॉइंटमेंट स्लॉट सेलेक्ट करने के बाद आपको पे और बुक अपॉइंटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

यह भी पढ़ें: जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं, आखिर कितना जरूरी है?

पासपोर्ट रिन्यू होने में कितना समय लगता है?

अगर सभी दस्तावेज सही हैं और पुलिस वेरिफिकेशन समय पर पूरा हो जाता है तो सामान्य आवेदन में पासपोर्ट 30-60 दिन के भीतर जारी हो सकता है। वहीं तत्काल सेवा में यह प्रक्रिया 3-7 दिन में पूरी हो सकती है।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • फॉर्म में दी गई सभी जानकारी सही भरें।
  • दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि और पता एक जैसा होना चाहिए।
  • अपॉइंटमेंट के दिन सभी ओरिजिनल दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
  • आवेदन जमा करने के बाद समय-समय पर अपने आवेदन का स्टेटस जरूर चेक करते रहें।