पुरानी कंपनी से नई कंपनी ज्वाइन करने के बाद नई कंपनी के पीएफ अकाउंट में अपने पैसे को ट्रांसफर करना जरूरी होता है। इससे आपका पीएफ एक ही जगह बना रहता है और भविष्य में पैसा निकालने या पेंशन से जुड़े काम आसान हो जाते हैं। आज के डिजिटल दौर में पीएफ का ट्रांसफर करना पहले से कही अधिक आसान हो गया है।
जब आप नई नौकरी ज्वाइन करते हैं तो आपका पुराना पीएफ अकाउंट बंद नहीं होता बल्कि वह एक्टिव रहता है। बस इसे नई कंपनी के पीएफ अकाउंट से जोड़ना जरूरी होता है। अच्छी बात यह है कि अब पीएफ ट्रांसफर के लिए आपको ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। कर्मचारी EPFO की ऑनलाइन सुविधा के जरिए आप घर बैठे ही कुछ आसान स्टेप्स में पीएफ ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और KYC पूरी होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: घर बैठे ऐसे करें अपना पासपोर्ट रिन्यू, जानें किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत
ऑनलाइन PF ट्रांसफर कैसे करें?
- सबसे पहले EPFO Member e-Sewa पोर्टल पर जाएं और UAN व पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
- अब Online Services पर क्लिक करें।
- इसके बाद One Member – One EPF Account (Transfer Request) का विकल्प चुनें।
- स्क्रीन पर आपकी मौजूदा PF डिटेल दिखाई देगी। इसके बाद Get Details पर क्लिक करें जिससे पुराने PF अकाउंट की जानकारी भी सामने आ जाएगी।
- अब तय करें कि आपके ट्रांसफर फॉर्म को पुराना एम्पलोयर या नया एम्पलोयर कौन वेरिफाई करेगा।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें और Submit पर क्लिक कर दें।
- आवेदन जमा होने के बाद आपको Tracking ID मिल जाएगी जिससे आप अपने PF ट्रांसफर का स्टेटस देख सकते हैं।
PF ट्रांसफर करने के लिए क्या-क्या जरूरी है?
- UAN एक्टिव होना चाहिए।
- आधार UAN से लिंक और वेरिफाई होना चाहिए।
- पैन, बैंक अकाउंट और बाकी KYC अपडेट होनी चाहिए।
- पुराने एम्पलोयर ने EPFO पोर्टल पर Date of Exit अपडेट की हो।
- मोबाइल नंबर UAN से लिंक होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं, आखिर कितना जरूरी है?
PF ट्रांसफर क्यों करना चाहिए?
- सभी PF खाते एक जगह आ जाते हैं।
- रिटायरमेंट की बचत लगातार बढ़ती रहती है।
- पेंशन (EPS) की सर्विस हिस्ट्री बनी रहती है।
- भविष्य में PF निकालने या क्लेम करने में आसानी होती है।
- अलग-अलग PF अकाउंट संभालने की जरूरत नहीं पड़ती।
PF ट्रांसफर का स्टेटस कैसे चेक करें?
EPFO Member Portal में लॉग इन करने के बाद Track Claim Status पर जाएं। यहां Tracking ID या Claim Reference Number की मदद से पता लगाया जा सकता है कि आपका PF ट्रांसफर पूरा हुआ है या अभी प्रोसेस में है।
