भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) FASTag एनुअल पास की शुरुआत इसी साल 15 अगस्त से की थी। यह पास उन लोगों के लिए था जो रेगुलर हाईवे पर ड्राइव करते थे क्योंकि इससे उन्हें टोल टैक्स पर एक बार ही पैसा जमा करना होता है। अब 1 अप्रैल से इस पास की फीस में बढ़ोतरी होने जा रही है। इस संबंध में सरकार ने एक नोटिस भी जारी कर दिया है। 

 

रविवार 15 मार्च को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एनुअल पास की कीमत 3 हजार रुपये से बढ़ाकर अब 3,075 रुपये कर दी गई है। यह बढ़ोतरी नेशनल हाईवे फीस रूल्स 2008 के तहत की गई है। 

 

यह भी पढ़ें: ओडिशा: कटक के मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 मरीजों की मौत, बचाव में लगे लोग झुलसे

क्या है एनुअल पास?

FASTag एनुअल पास हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बनाया गया है। इस योजना के तहत प्राइवेट कारें, जीपें और वैन 200 टोल क्रॉसिंग या पूरे एक साल तक,  जो भी पहले हो, उतने समय के लिए एनुअल पास का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें खाली 3,000 रुपये का एकमुश्त भुगतान करना होता था लेकिन अब इसकी फीस बढ़ा दी गई है। इससे वाहन चालकों को बार-बार टोल टैक्स भरने से मुक्ति मिलेगी, टोल भुगतान में तेजी आएगी और टोल प्लाजा पर ट्रैफिक कम होगा।

क्या होंगे फायदे?

  • बार-बार ऑनलाइन रिचार्ज की आवश्यकता नहीं।
  • टोल पर कम इंतजार करना पड़ेगा।
  • पेमेंट को लेकर कम विवाद होंगे।
  • एक ही बार पेमेंट करके पूरे साल या 200 बार तक का खर्च कवर होता है।

कैसे खरीदें पास?

  • हाईवे यात्रा ऐप या NHAI/MoRTH वेबसाइट पर जाएं
  • अपने वाहन नंबर और फ़ास्टैग आईडी से लॉग इन करें
  • UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए 3,000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करें
  • पास आपके फास्टैग से जुड़ जाएगा और 15 अगस्त को सक्रिय हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध से भारत क्या सीख सकता, सस्ते ड्रोन से निपटने का इलाज क्या है?

कब तक चलेगा यह पास?

अगर आपने यह पास बनवा लिया है या फिर बनवाना चाहते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि यह पास एक साल के लिए ही वैध है। हालांकि, अगर आप 200 बार इसका इस्तेमाल कर लेते हैं तो यह वैध नहीं रहेगा और यह रेगुलर FASTag की तरह चालू हो जाएगा। इसके बाद आपको दोबारा से 3,075 रुपये का रिचार्ज करना होगा। हालांकि, अगर आप 1 अप्रैल से पहले रिचार्ज करते हैं तो आपको 3,000 रुपये का ही रिचार्ज करते हैं।