भारतीय रेलवे ने त्योहारों में इस बार घर जाने वाले यात्रियों को सफर में सहुलियत देने के लिए एक फैसला लिया है। रेलवे ने भीड़ से निपटने और यात्रा को आसान बनाने के लिए कई रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें मुख्य रूप से शाकूरबस्ती, दिल्ली, वाराणसी, पटना, मालदा टाउन, झांझरपुर और जम्मू तवी जैसे बड़े स्टेशनों के बीच चलेंगी। 

 

इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और जम्मू की तरफ जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इनमें अनारक्षित के साथ-साथ स्लीपर और AC कोच वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। अगर आप भी त्योहारों के दौरान सफर की योजना बना रहे हैं तो इन ट्रेनों के शेड्यूल और रूट की जानकारी नीचे देख सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: ट्रेन से करते हैं रोज सफर? ये 5 टिप्स आपकी यात्रा बना देंगी आसान

शाकूरबस्ती-पटना-शाकूरबस्ती (04404/04403)

यह ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित होगी। इससे बिना लंबी बुकिंग वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। यह शाकूरबस्ती से 05, 06, 07, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को कुल 8 ट्रिप में चलेंगी। साथ ही पटना से 06, 07, 08, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को कुल 8 ट्रिप में चलेंगी।

 

शाकूरबस्ती से दोपहर 03:15 बजे छूटकर अगले दिन दोपहर 02:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से दोपहर 03:40 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 03:00 बजे शाकूरबस्ती पहुंचेगी। नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर में ट्रेन रुकेगी। 

शाकूरबस्ती-झांझरपुर-शाकूरबस्ती (04410/04409)

बिहार के मिथिलांचल की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह एक बेहद आसान ऑप्शन है। यह शाकूरबस्ती से 05, 06, 07, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को कुल 8 ट्रिप में चलेंगी। फिर झांझरपुर से 06, 07, 08, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को भी कुल 8 ट्रिप में चलेंगी। शाकूरबस्ती से दोपहर 01:00 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 04:00 बजे झांझरपुर पहुंचेगी। वापसी में झांझरपुर से शाम 06:15 बजे चलकर अगले दिन तड़के 01:40 बजे शाकूरबस्ती पहुंचेगी। इसका मुख्य स्टेशन नई दिल्ली, गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग (लखनऊ), गोंडा, गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी और सकरी जंक्शन।

मालदा टाउन-शाकूरबस्ती-मालदा (03439/03440)

पश्चिम बंगाल और बिहार से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए इसमें AC, स्लीपर और जेनेरल के डिब्बे रहेंगे। मालदा टाउन से (03439) 16 अक्टूबर (शुक्रवार) को, शाकूरबस्ती से (03440) 17 अक्टूबर (शनिवार) को चलेंगी। मालदा टाउन से सुबह 10:00 बजे चलकर अगले दिन शाम 05:00 बजे शाकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में शाकूरबस्ती से शाम 07:00 बजे चलकर अगले दिन देर रात 01:45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। जरूरी स्टेशन न्यु फरक्का, भागलपुर, जमालपुर, किऊल, पटना जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और दिल्ली जंक्शन हैं। 

वाराणसी-जम्मू तवी-वाराणसी (04231/04232)

उत्तर प्रदेश से जम्मू की तरफ जाने वाले लोगों के लिए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह वाराणसी से 18 अक्टूबर और जम्मू तवी से 19 अक्टूबर 2026 को चलेगी। वाराणसी से दोपहर 01:40 बजे छूटकर अगले दिन दोपहर 03:20 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। वापसी में जम्मू तवी से शाम 05:00 बजे चलकर अगले दिन शाम 05:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। मुख्य स्टेशन जौनपुर, अयोध्या धाम, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट और लुधियाना हैं। 

 

यह भी पढ़ें: बिना वजह खाते में आए पैसे न करें खर्च, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

दिल्ली जंक्शन-हावड़ा-दिल्ली (04092/04091)

यह पूरी तरह से AC कोच वाली ट्रेन होगी जो दिल्ली और कोलकाता के बीच चलेंगी। यह दिल्ली स्टेशन से 17 अक्टूबर और हावड़ा से 18 अक्टूबर को चलेगी। दिल्ली जंक्शन से रात 12:30 बजे रवाना होकर उसी दिन सुबह 08:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में हावड़ा से सुबह 10:10 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 03:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसका मुख्य स्टेशन  टूंडला, प्रयागराज, गया, धनबाद, आसनसोल और बर्द्धमान होगा। 

 

नोट: ट्रेन से जुड़ी किसी भी जानकारी या टाइम टेबल में बदलाव के लिए NTES ऐप देखें या 139 नंबर पर संपर्क करें।