हर साल ITR (इनकम टैक्स रिटर्न) भरने के समय फॉर्म 16 का नाम सबसे ज्यादा सुनने को मिलता है। कई लोगों को यह नहीं पता होता है कि फॉर्म 16 क्या होता है, कौन देता है और इसे कैसे डाउनलोड किया जाता है। अक्सर लोग इसके लिए भी जगह-जगह भटकते हैं और कई बार तो पैसे भी खर्च कर देते हैं। सबसे पहले तो जान लीजिए कि अगर आप नौकरी करते हैं तो यह दस्तावेज आपके काफी काम आता है।
नौकरी करने वालों के लिए फॉर्म 16 का बहुत महत्व होता है क्योंकि इससे यह साबित होता है कि आपका टैक्स सही तरीके से कटकर जमा किया गया है। इसके अलावा इससे ITR (इनकम टैक्स रिटर्न) फाइल करना सरल बन जाता है।
यह भी पढ़ें: PPF अकाउंट हो गया है बंद? इन आसान स्टेप्स से फिर हो जाएगा चालू
फॉर्म 16 क्या है?
फॉर्म 16 एक ऐसा दस्तावेज है जिसे आपकी कंपनी या ऑफिस आपको देता है। इसमें यह जानकारी होती है कि पूरे साल आपकी सैलरी कितनी रही और उसमें से कितना टैक्स (TDS) काटकर सरकार के पास जमा किया गया हैं। यह डॉक्यूमेंट इनकम टैक्स ऐक्ट की धारा 203 के तहत जारी किया जाता है। अगर आपकी सैलरी से TDS कटा है तो कंपनी आपको फॉर्म 16 जारी करती है। मतलब फॉर्म 16 आपके टैक्स और इनकम का ऑफशियल सबूत है।
फॉर्म 16 के भाग
इस फॉर्म में दो भाग होते हैं। पहला भाग A और दूसरा भाग B होता है। दोनों ही भाग को भरना बहुत जरूरी होता है।
फॉर्म 16 में भाग A क्या है?
भाग A में टैक्स से जुड़ी जानकारी होती है। इसमें बताया जाता है कि आपकी कंपनी ने आपकी सैलरी से कितना टैक्स काटा और उसे सरकार के पास कब जमा किया।
यह भी पढ़ें: PM किसान योजना की 24वीं किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं? इन चीजों से खुद करें चेक
भाग A में क्या होता है?
- कर्मचारी का नाम और पैन
- कंपनी का नाम और टैन
- नौकरी की अवधि
- कितना टैक्स काटा गया
- टैक्स कब जमा किया गया
फॉर्म 16 में भाग B क्या होता है?
भाग B में आपकी पूरी सैलरी और टैक्स की कैलकुलेशन दी जाती है। इससे पता चलता है कि आपकी कुल आय कितनी थी और टैक्स कैसे निकाला गया।
भाग B में क्या होता है?
- पूरे साल की सैलरी
- HRA, LTA और दूसरे भत्तों की जानकारी
- धारा 80C, 80D जैसी टैक्स बचाने वाली छूट
- टैक्स योग्य आय (Taxable Income)
- कुल टैक्स कितना बना
- कितना TDS काटा गया
फॉर्म 16 कैसे डाउनलोड करें?
ध्यान रखें कि फॉर्म 16 को आप आयकर विभाग की वेबसाइट से सीधे डाउनलोड नहीं कर सकते। यह आपकी कंपनी ही जारी करती है। इसे पाने के लिए ये आसान तरीके अपनाएं।
तरीका 1: कंपनी के HR से लें
- सबसे पहले अपनी कंपनी के HR या Accounts Department से संपर्क करें।
- उनसे फॉर्म 16 जारी करने के लिए कहें।
- वे आपको ईमेल या प्रिंट कॉपी में फॉर्म 16 दे देंगे।
तरीका 2: एम्प्लोयी र्पोटल से डाउनलोड करें
- अगर आपकी कंपनी का एम्प्लोयी सैल्फ सर्विस (ESS) र्पोटल या HR र्पोटल है, तो वहां से भी फॉर्म 16 डाउनलोड किया जा सकता है।
- कंपनी के एम्प्लोयी र्पोटल पर लॉगिन करें।
- पेरोल, सैलरी या टैक्स डॉक्यूमेंट्स सेक्शन में जाएं।
- वहां फॉर्म 16 का विकल्प चुनें।
- संबंधित वित्त वर्ष (Financial Year) चुनें।
- डाउनलोड पर क्लिक करें और पीडिएफ फाइल सेव कर लें।
यह भी पढ़ें: PM किसान योजना की 24वीं किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं? इन चीजों से खुद करें चेक
डिजिटल फॉर्म 16 के फायदे
आजकल ज्यादातर कंपनियां कर्मचारियों को डिजिटल फॉर्म 16 (PDF) ईमेल या एम्प्लोयी र्पोटल के जरिए देती हैं। इसके कई फायदे हैं।
1. कभी भी और कहीं भी डाउनलोड कर सकते हैं
डिजिटल फॉर्म 16 को आप ईमेल या कंपनी के पोर्टल से कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
2. कागज संभालने की जरूरत नहीं
यह PDF फॉर्म में होता है इसलिए इसके खोने या खराब होने का डर कम रहता है।
3. ITR भरना आसान हो जाता है
डिजिटल फॉर्म 16 में सैलरी और TDS की पूरी जानकारी होती है जिससे ITR भरने में आसानी होती है।
4. जानकारी जल्दी मिल जाती है
कंपनी फॉर्म 16 जारी करते ही इसे ईमेल या पोर्टल पर अपलोड कर देती है। इससे कर्मचारियों को बिना इंतजार किए फॉर्म मिल जाता है।
5. जरूरत पड़ने पर दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं
अगर फाइल गलती से डिलीट हो जाए तो ईमेल या एम्प्लोयी र्पोटल से इसे फिर से डाउनलोड किया जा सकता है।
6. कहीं भी शेयर करना आसान
जरूरत पड़ने पर आप फॉर्म 16 को ईमेल या अन्य डिजिटल माध्यम से आसानी से भेज सकते हैं।
7. सुरक्षित रहता है
डिजिटल फॉर्म 16 को मोबाइल, लैपटॉप या क्लाउड स्टोरेज में सुरक्षित रखा जा सकता है जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सके।


