आजकल सोशल मीडिया का दौर है और बीते कुछ महीनों ने तमाम राजनीतिक दलों ने सोशल मीडिया के ट्रेंड के हिसाब से काम करना शुरू किया है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स को अब तमाम राजनीतिक दल फॉलो कर रहे हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड इन दिनों इंटरनेट पर चल रहा है जिसे 80s ट्रेंड बोला जा रहा है। खास बात यह है कि इस ट्रेंड को सोशल मीडिया क्रिएटर्स से ज्यादा नेता फॉलो कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस ट्रेंड में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब तमाम नेता और नेताओं के समर्थक उनकी 80s ट्रेंड की फोटो शेयर कर रहे हैं। 

 

80s ट्रेंड अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चल रहा है और हजारों फोटो इंटरनेट पर आ गई हैं। यह ट्रेंड कुछ और नहीं बल्कि 80s के समय के अनुसार AI से अपनी तस्वीर बनाकर पोस्ट करना है। 80s के दौर में फोटो तकनीक आज की तरह नहीं थी तो लोग अपनी तस्वीरें AI से बनाकर डाल रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: उमर और फारूक अब्दुल्ला ने खड़े होकर गया वंदे मातरम, कांग्रेस को चुभ गई यह बात

 

पीयूष गोयल ने शेयर की फोटो 

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर 80s ट्रेंड में एक फोटो पोस्ट किया है। इस फोटो में वह सफेद शर्ट और नीला सूट पहने दिखाई दे रहे हैं। आंखों पर काला चश्मा लगा है और पीछे एक कार खड़ी हुई है। वह किसी बिल्डिंग से बाहर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ पीयूष गोयल ने लिखा, 'वाइबिंग टू द 80s ट्रेंड'

 

असम के सीएम ने शेयर की फोटो

इसी 80s ट्रेंड में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी फोटो शेयर किया है। उन्होंने अपनी फोटो के साथ लिखा, 'किसी भी ऐसे ट्रेंड का हिस्सा बनना, जिससे पुरानी यादें जुड़ी हों।' इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि 80 के दशक में वापस चले गए हैं। 

निशिकांत दुबे ने क्या शेयर किया?

 

भारतीय जनता पार्टी के मुखर नेताओं में से एक निशिकांत दुबे ने भी सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि, इस तस्वीर में भी वह राजनीति को ले आए हैं। उन्होंने अपने हाथ में तिरंगा लिए कश्मीर के लाल चौंक की तस्वीर शेयर की है। 

 

शिवराज चौहान कैसे दिखे?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी एक फोटो इस ट्रेंड में शेयर की है। वह सर्दियों के कपड़ों में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उन्होंने कोटी पहनी हुई है। उनके हाथ में घड़ी है और पीछे एक गाड़ी खड़ी हुई है। 

 

यह भी पढ़ें: घर में अकेली थी 13 साल की बच्ची, शटरिंग ठेकेदार के साथी ने किया दुष्कर्म

 

Gen-Z तक पहुंचने की कोशिश 

नेताओं का सोशल मीडिया पर इस तरह तस्वीरें शेयर करना Gen-Z तक पहुंचने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन के बाद से तमाम नेताओं को भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर सक्रिय होने के लिए कहा है। पीएम मोदी ने खुद कैबिनेट में मंत्रियों से सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने के लिए कहा है। ऐसे में अब नेता भी सोशल मीडिया ट्रेंड फॉलो करते हुए दिखाई दे रहे हैं।