महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की एक महिला ने बिजली कटौती के खिलाफ रोचक ढंग से विरोध किया। महिला के मुताबिक उनके इलाके में पिछले कुछ समय से रात में बिजली कट जाती थी जिससे वह बिना पंखा और एसी के सो नहीं पाती थी। इसी बिजली कटौती से परेशान होकर महिला रात के समय तकिया लेकर बिजली कार्यालय चली गई। बिजली कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से विरोध जताया कि वह बिजली के बगैर रात को सो नहीं पा रही है। साथ ही महिला ने कहा कि वह भी बिजली कार्यालय के दफ्तर में ही सोएगी। इस घटना का महिला ने वीडियो भी बनाया था जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह मामला नवी मुंबई के उल्वे इलाके के सेक्टर 8 का है। वायरल वीडियो में महिला ने दावा किया कि हर रोज रात के 11 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली चली जाती है जिससे वह रात को सो नहीं पाती। महिला के मुताबिक पिछले दो हफ्तों से बिजली कार्यालय कई बार बिजली काट दे रही थी, जिससे महिला की रात की नींद पूरी नहीं हो पाती थी। इससे न केवल शारीरिक थकावट बल्कि उन्हें मानसिक तनाव भी झेलना पड़ा। महिला सुबह 6 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक ऑफिस में काम करती है। नींद पूरी न होने की वजह से वह ऑफिस में भी काम नहीं कर पा रही थी। बिजली की समस्या को लेकर महिला ने 2 वीडियो बनाई थी।

 

यह भी पढ़ें: बहन को बहन से हुआ प्यार, लोन लेकर जेंडर बदलवाया और लड़का बनकर रचाई शादी

 

वीडियो में महिला ने क्या कहा?

पहले वीडियो में महिला ने कहा, 'मैं पिछले 2 हफ्तों से रात को सो नहीं पाई हूं। जिस वजह से मैं बेहद परेशान हूं। मुझे सुबह 6 बजे से लेकर रात को 11 बजे तक ऑफिस में काम करना पड़ता है। प्लीज इस समस्या को दूर किया जाए।'

दूसरे वीडियो में महिला ने कहा, 'मैं इतनी परेशान हूं कि अब बिजली विभाग के बाहर तकिया ही लेकर आ गई। उसके बाद महिला ने बिजली कार्यालय के कर्मचारी को कहा, सर आज मैं तकिया लेकर आ गई, सेक्टर 8 में फिर करंट चली गई। आप लोगों के यहां बिजली है जबकि हमारे यहां नहीं है। यह बात महिला ने व्यंग्य में कही थी ताकि बिजली विभाग के कर्मचारियों को समझ आए कि रात के समय बिजली कटौती सही नहीं है।'

 

यह भी पढ़ें: 6 साल की बच्ची को नाली में डुबा रहा था पिता, वीडियो वायरल होने पर हुआ गिरफ्तार

 

क्या है लोगों की राय?

वायरल वीडियो पर कई लोगों ने महिला को सहानुभूति देने के बजाय उन्हें इन्वर्टर लेने की सलाह दी, जबकि कुछ लोगों ने महिला का समर्थन किया। परी नाम की एक महिला ने कहा, 'यह तो दुखद बात है। जहां हमारी एक रात अच्छी नींद न लेने से रिदम बिगड़ जाती है वहीं यह लड़की एक हफ्ते से ठीक से सोई नहीं है। प्लीज कुछ दिनों के लिए अपने दोस्त के घर चली जाओ। अपनी नींद पूरी करने के लिए किसी साफ होटल में चेक इन करो। तुम्हें बहुत ताकत मिले।'

दूसरे व्यक्ति ने कहा, 'मुंबई में प्राइवेट कंपनियों को बिजली सप्लाई देने से पहले ऐसा डरावना सीन कभी नहीं देखा। अब मुंबई उन पावर कंपनियों के खतरे को समझ सकती है जो भारी-भरकम बिलों के जरिए जनता को लूटती हैं और यह पावर कट काम करने वाले पुरुषों या महिलाओं के लिए एक और तकलीफ है।'