तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के हाफिजपेट रेलवे स्टेशन के बाहर महिला के साथ हुई बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक वर्दीधारी कर्मी कथित तौर पर एक महिला को डंडे से पीटता और बाल पकड़कर घसीटता हुआ नजर आ रहा है। यह घटना शुक्रवार (18 सितंबर) रात की बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि महिला कथित तौर पर नशे की हालत में थी, वह भीख मांगने वाली थी और उसने होमगार्ड से गाली-गलौज की थी।
19 सितंबर की सुबह SCR ने अपने आधिकारिक X हैंडल से बताया कि मामले की पूछताछ की गई, संबंधित कर्मी तेलंगाना राज्य पुलिस का होमगार्ड है, जिसे हाफिजपेट स्टेशन पर ड्यूटी के लिए लगाया गया था।
यह भी पढ़ें: एग्जाम में ChatGPT का किया था इस्तेमाल, IIT बॉम्बे के स्टूडेंट ने कर लिया सुसाइड
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 सितंबर शुक्रवार की रात हैदराबाद के हाफिजपेट रेलवे स्टेशन के बाहर एक वर्दीधारी कर्मी ने एक महिला को डंडे से पीटा और बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा। इस दौरान एक व्यक्ति ने छुड़ाने की कोशिश भी की। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने RPF, तेलंगाना DGP और साइबराबाद पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की।
पहले तो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी को RPF कॉन्स्टेबल बताया गया है। हालांकि 19 सितंबर की सुबह दक्षिण मध्य रेलवे ने साफ किया कि वह तेलंगाना पुलिस का होमगार्ड है, जिसे स्टेशन पर ड्यूटी के लिए लगाया गया था।
यह भी पढ़ें: कौन हैं मिलन प्रधान, जिन्हें कांग्रेस ने नंदीग्राम उपचुनाव में उतारा है?
अब तक क्या हुई कार्रवाई
लोगों का दावा है कि महिला कथित तौर पर नशे में भीख मांगने वाली थी और उसने गाली-गलौज की थी। इस मामले में स्थानीय लोगों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में रेलवे ने आरोपी को तेलंगाना पुलिस विभाग को वापस भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक होमगार्ड का नाम आनंद है और उसे विकाराबाद ट्रांसफर किया गया है।
