महाराष्ट्र के जालना जिले के परतूर में स्थित 'किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल' के एनुअल डे कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के बच्चे हाथ में नकली तलवारें लेकर 'गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा' पर डांस कर रहे हैं। इस मामले में जालना के एडिशनल एसपी विक्रम महादेव साली ने बताया कि परतूर पुलिस स्टेशन में जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि डीएसपी रैंक के एक अधिकारी को यह काम सौंपा गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर सामने आए हर चींज की बारीकी से जांच कर रही है। एएसपी विक्रम साली ने कहा कि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है लेकिन जांच पूरी होने और बातें सही निकलने पर स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

स्कूल के इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों के हाथों में नकली तलवारें थमाई गई थीं और वे पाकिस्तान के एक भड़काऊ गाने पर डांस कर रहे थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत किसने दी और इसके पीछे क्या मकसद था। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर जो भी जानकारी सामने आई है उसका रिपोर्ट मिलते ही आगे का एक्शन लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: मुस्लिम लड़की ने हिंदू बन रचाई शादी, सुहागरात पर खुली पोल, फिर जो हुआ...

आतंकवादी की फोटो का इस्तेमाल

इस मामले में सबसे गंभीर बात यह है कि स्टेज पर पीछे की तरफ पाकिस्तान के आतंकी मुमताज कादरी की फोटो लगाई गई थी। मुमताज कादरी वही व्यक्ति है जिसने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर सलमान तासीर की हत्या की थी। गवर्नर ने ईशनिंदा के मामले में फंसी एक ईसाई महिला आशिया बीबी का बचाव किया था जिसके कारण कादरी ने उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि स्कूल के मंच पर इस आतंकवादी की फोटो क्यों और किसने लगाई थी।

 

यह भी पढ़ें: दाढ़ी-टोपी हटाई, घरवालों से मिला, अब फिर आयुष मलिक बनेगा मोहम्मद अली?

स्कूल मैनेजमेंट पर उठते सवाल

यह मामला तब पता चला जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आने लगा। इसके बाद इलाके के लोग बहुत गुस्से में हैं। पुलिस अब उन सभी लोगों को ढूंढ रही है जिन्होंने इस प्रोग्राम को प्लान किया था। पुलिस का कहना है कि स्कूल में बच्चों के साथ ऐसी चीजें होना कानून के खिलाफ है और जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ जल्द ही कानूनी एक्शन लिया जाएगा।