उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और कांवड़ियों के बीच डीजे और बड़ी झांकियों को लेकर बहुत हंगामा हुआ। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कन्नौज के इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह बहुत भावुक होकर कांवड़ियों के सामने खड़े नजर आ रहे हैं और उन्होंने कहा, 'अगर मैंने किसी कांवड़िये का अपमान किया है तो भगवान इसके लिए न्याय करेंगे, मैं अभी इसी वक्त इस्तीफा दे रहा हूं।'
इसके साथ ही उन्होंने कांवड़ियों द्वारा उन पर मारपीट या गलती का आरोप लगाने पर यह भी कहा कि 'अगर मुझसे कोई गलती हुई है, तो आपका जूता और मेरा सिर बराबर है। अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि मैं सनातनी नहीं हूं तो मुझसे बड़ा सनातनी कौन है, यह मैं यहीं साबित कर सकता हूं।'
यह भी पढ़ें: iPhone की जिद बनी परिवार के लिए काल, बेटे को बचाने गए माता-पिता की भी मौत
पूरा मामला तब बिगड़ा जब कांवड़ यात्रा में डीजे और बड़ी झांकियों को अंदर आने देने को लेकर पुलिस और कांवड़ियों के बीच विवाद हो गया। कांवड़ियों की मांग थी कि उन्हें अपनी धार्मिक यात्रा और कार्यक्रमों के लिए सही तरीके से प्रवेश दिया जाए। कांवड़िये चाहते थे कि उन्हें अपनी झांकियों के साथ आगे बढ़ने दिया जाए। पुलिस कुछ नियमों का हवाला दे रही थी जिसकी वजह से कांवड़ियों और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई और कांवड़ियों ने इंस्पेक्टर पर मारपीट के आरोप भी लगाए। देखते ही देखते इस बहस ने बड़े हंगामे का रूप ले लिया।
यह भी पढ़ें: बच्चे ने नहीं किया होमवर्क, टीचर ने पीटा, गिरा बच्चा, वहीं हो गई मौत
इंस्पेक्टर का जवाब
इस विवाद के दौरान जब कुछ लोगों ने इंस्पेक्टर की सनातनी आस्था पर सवाल उठाए तो उन्होंने इसका कड़ा जवाब दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि वह एक बहुत बड़े सनातनी हैं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से चुनौती भरे अंदाज में कहा कि अगर किसी को उनकी सनातनी आस्था पर शक है तो वे यहीं पर साबित कर सकते हैं कि उनसे बड़ा सनातनी कौन है। इंस्पेक्टर के इस बयान और मौके पर ही इस्तीफे की बात करने से वहां का माहौल और ज्यादा चर्चा में आ गया।
