कॉमेडियन मधुर विरली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बलात्कार को लेकर मजाक करते नजर आ रहे हैं। यह वायरल वीडियो 2024 में हुए एक स्टैंड-अप शो का बताया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने विरोध जताया है। खासकर महिलाओं ने मधुर के इस मजाक की आलोचना की है। कई लोगों ने इस वीडियो को राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रणित मोरे के बाद यह दूसरे कॉमेडियन हैं, जिनके स्टैंड-अप शो की आलोचना की जा रही है।
मधुर विरली का वायरल वीडियो 'लव एंड लेटेक्स' शो का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने इस वीडियो को पोस्ट कर मधुर विरली की सोच और विचारों का विरोध किया है। लोगों का मानना है कि मधुर को रेप जैसे संवेदनशील विषय पर मजाक नहीं करना चाहिए था।
यह भी पढ़ें: कटौती से परेशान महिला तकिया लेकर बिजली ऑफिस पहुंच गई, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो पर लोगों ने की आलोचना
वायरल वीडियो में मधुर रेप जैसे गंभीर अपराध पर बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहां मौजूद लोग उनके मजाक पर हंस रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने अपनी-अपनी राय दी है।
इस वीडियो पर एक व्यक्ति ने कहा,'रेप पर मजाक करना कब से नॉर्मल हो गया है? अगर आप किसी के सबसे बुरे ट्रॉमा पर जोक किए बिना लोगों को हंसा नहीं सकते, तो शायद कॉमेडी आपके लिए नहीं है। दर्द और तकलीफ को सस्ती हंसी के लिए इस्तेमाल करने के बजाय कोई ईमानदार नौकरी ढूंढो। इससे भी ज्यादा घिनौनी बात यह है कि वहां बैठी ऑडियंस इस सस्ती कॉमेडी पर हंस रही है और उनमें शायद कुछ लड़कियां भी हैं।'
यह भी पढ़ें: बहन को बहन से हुआ प्यार, लोन लेकर जेंडर बदलवाया और लड़का बनकर रचाई शादी
दूसरे व्यक्ति ने कहा,'प्रणित के बाद अब मधुर। रेप पीड़ितों के खिलाफ ऐसे असंवेदनशील कमेंट किए जा रहे हैं। डार्क कॉमेडी के नाम पर लोग कुछ भी बकवास बोल रहे हैं।'
तीसरे व्यक्ति ने कहा,'कॉमेडियन अब इतने मजाकिया नहीं रहे। ऐसा लगता है कि वह सिर्फ रेप विक्टिम, महिलाओं और पुरुषों को ऑब्जेक्टिफिकेशन के बारे में मजाक कर रहे हैं।'
