पंजाब के लुधियाना में एक शख्स को मोबाइल फोन छीनने के शक में भीड़ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। फोन चोरी के नाम पर गुस्साई भीड़ ने चोर को पुलिस को सौंपने की बजाय खुद ही उसकी पिटाई कर दी।
भीड़ ने चोर को एक खंभे से बांध दिया और उसकी छाती पर पेपर पर 'मैं चोर हूं' का नोट लिखकर चिपका दिया। भीड़ इतने पर ही नहीं रूकी, उसने चोर के सिर का मुंडन कर दिया और उसकी भौंहे मुंडवा दी।
यह भी पढ़ें: गाय कर रही थी खेत की परिक्रमा, लोगों ने चमत्कार बताया, डॉक्टर ने बीमारी बता दी
भीड़ की बर्बरता
वायरल वीडियो में भीड़ कथित चोर के हाथ और कमर को रस्सी से बांधती हुई दिख रही है और फिर उसे एक खंभे से बांध दिया गया है। उसके सिर पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जबकि वह रहम की भीख मांगता रहता है। उसका सिर बीच से मुंडवा दिया गया था और शर्ट उतार दी गई थी।
कैलाश नगर इलाके की घटना
यह मामला लुधियाना के कैलाश नगर इलाके का है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लुधियाना पुलिस ने अनजान लोगों पर गलत तरीके से रोकने, चोट पहुंचाने, जानबूझकर बेइज्जती करने और दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: '370 रुपये की बिरयानी' पर हंगामा मचा, अब रेप पर जोक कस गए मधुर विरली
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
बस्ती जोधेवाल पुलिस स्टेशन में कथित चोर पर हमला करने के लिए अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले के जांच कर रहे ASI बलबीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
उन्होंने कहा, 'हमें अभी तक पीड़ित की पहचान नहीं हो पाई है। वीडियो में संदिग्धों की भी पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना बुधवार को हुई थी। उस आदमी पर मोबाइल फोन छीनने का शक था।'
