उत्तर प्रदेश के लखनऊ का एक दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के अस्पताल में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग शख्स के बेटे ने आरोप लगाया है कि यह मौत अस्पताल की लापरवाही की वजह से हुई। बुजुर्ग के बेटे ने वीडियो में बताया था कि उसके पिता को कफ निकलवाने के लिए भर्ती कराया गया था। बुजुर्ग के शरीर से बलगम निकालने के लिए उनके नाक के पास सक्शन मशीन लगाई गई थी। इसी मशीन में हवा नहीं थी, जिस वजह से उनके पिता को सांस लेने में दिक्कत हुई, इसके बाद बुजुर्ग की मौत हो गई।
मरीज के बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, यह घटना 30 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है। वीडियो को देखकर कई लोगों की आंखें नम हो गई हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी राय दी है।
यह भी पढ़ें: 'मंदिर के पुजारी रेप कर, वीडियो बनाते हैं', चचेरे ससुर की हैवानियत डरा देगी
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति का बेटा रोता-गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है। जहां वह अस्पताल में मौजूद बाकी लोगों से कहा, 'देखो भैया, हमारे पापा खत्म हो गए, इनकी वैक्यूम मशीन में हवा नहीं है। कितनी बार मैंने कहा कि इसमें हवा नहीं है, उसके बावजूद अस्पताल वालों ने कुछ नहीं किया। मेरे पापा को बलगम था और मशीन में हवा भी नहीं थी, जिस वजह से वह सांस नहीं ले पाए।'
इसके बाद वह बेटा रोते हुए बाकी लोगों को बताने लगता है कि यहां किसी मशीन में हवा नहीं है, जो बलगम खींच सके। इस मेडिकल कॉलेज की कैसी व्यवस्था है। इसके बाद मृतक मरीज का बेटा अस्पताल प्रशासन को धमकी देते हुए कहता है कि यह बात योगी तक जाएगी। इसके बाद वह चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगता है।
यह भी पढ़ें: सोसाइटी में गार्ड ने देरी से खोला गेट, अमीरजादे ने बुजुर्ग को जड़े थप्पड़
क्या है लोगों की राय ?
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अस्पताल का विरोध किया। अपने कमेंट के जरिए कई लोगों ने मृतक के बेटे के लिए हमदर्दी दिखाई है।
संजीव सिंह ने कहा, 'यह घटना हमारे लिए शर्म की बात है, जहां हम दुनिया जीतने की बात करते हैं, लेकिन अपनी जनता की इस हालत को सुधार नहीं पाते।'
नीतिश कुमार ने कहा, 'मेडिकल कॉलेज की यह बहुत बड़ी लापरवाही है।'
मोहम्मद इकबाल ने कहा, "काश सुविधा के लिए वोट किया होता। खैर, बहुत से लोगों ने कहा, 'स्कूल नहीं चाहिए, हॉस्पिटल नहीं चाहिए, कॉलेज नहीं चाहिए, सड़क नहीं चाहिए।'
