भारत और पाकिस्तान दोनों पड़ोसी देश हैं और दोनों देशों के बीच इस साल जंग के मैदान से लेकर क्रिकेट के मैदान तक संघर्ष देखा गया। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष हुआ। भारत से जंग के मैदान में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान को क्रिकेट के मैदान में भी हार का सामना करना पड़ा। भारत और पाकिस्तान के रिश्तों की कड़वाहट पूरी दुनिया ने देखी। अब साल के अंत में गूगल ट्रेंड्स के डेटा में खुलासा हुआ कि पाकिस्तानी लोगों ने भारत के किन लोगों के बारे में सर्च किया।
गूगल ट्रेंड्स ने इस साल के टॉप ट्रेंडिंग का डेटा रिलीज कर दिया है। इससे यह पता चलता है कि सालभर गूगल पर किसी देश के लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया। गूगल ट्रेंड्स के डेटा में पता चला है कि पाकिस्तान ने भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया। इसी तरह हर एक फील्ड में पाकिस्तान ने क्या सर्च किया है यह डेटा सामने आया है।
यह भी पढ़ें-- पाकिस्तान: जज के चैंबर से दो सेब चोरी, हैंडवॉश की बोतल भी ले गए चोर; FIR दर्ज
खेल में अभिषेक टॉप
गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, खेल कैटेगरी में पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को सर्च किया। अभिषेक भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे हैं। उन्होंने IPL में शानदार प्रदर्शन करके सब का दिल जीत लिया था। इसके बाद इंडियन क्रिकेट टीम में भी वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अभिषेक के बाद दूसरे नंबर पर हसन नवाज को सर्च किया गया है।
क्रिकेट में क्या सर्च किया?
भारत की तरह ही पाकिस्तान में भी क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। पाकिस्तान में क्रिकटे कैटेगरी में सबसे ज्यादा पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका का मैच सर्च किया गया है। इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग और एशिया कप को सर्च किया गया है।
टॉप स्थानीय खबरें
पाकिस्तान में इस साल कई बड़ी घटनाएं देखने को मिली। इस साल पाकिस्तान ने भयंकर बाढ़ का भी सामना किया। गूगस ट्रेंड्स के डेटा के अनुसार, पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पंजाब रजिस्ट्री सर्च किया गया है। इसके बाद कराची बाढ़ और ईरान को सर्च किया गया है।
यह भी पढ़ें-- PAK आर्मी के प्रवक्ता ने महिला पत्रकार को मारी आंख, वीडियो वायरल

खाने की रेसिपी
भारत और पाकिस्तान में कई समानताएं हैं और इन समानताओं में सबसे ज्यादा समानताएं खाने में मिलती हैं। पाकिस्तान में भी भारत की ही तरह अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग खाने की चीजें मशहूर हैं। पाकिस्तान में रेसिपी की कैटेगरी में किसी स्थानीय व्यंजन को सर्च नहीं किया गया बल्कि विदेशी व्यजनों को सर्च किया गया।

ड्रामा
पाकिस्तान के कई टीवी ड्रामा प्रोग्राम ऐसे हैं जिन्हें भारत में भी देखा जाता है। पाकिस्तान के टीवी की शान पाकिस्तानी ड्रामा को ही माना जाता है। गूगल पर भी लोगों ने कई पाकिस्तानी ड्रामा के बारे में सर्च किया है। इनमें शेर और आस-पास जैसे ड्रामा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-- 'प्लीज मुझे इंसाफ दिलाएं', पाकिस्तान की महिला की PM मोदी से अपील

गूगल ट्रेंड्स कैसे तय होते हैं?
गूगल ट्रेंड्स से पता चलता है कि लोग गूगल पर क्या सर्च कर रहे हैं। गूगल एक सर्च इंजन है और गूगल ट्रेंड्स से सिर्फ गूगल पर सर्च की गई चीजों की जानकारी ही मिलती है। गूगल ट्रेंड्स के पिछले 12 महीनों के डेटा के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी में सर्च की गई चीजों के बारे में बताया है। गूगल पर इस साल पाकिस्तान की कई बड़ी घटनाओं को सर्च किया गया, जिसमें पाकिस्तान की बाढ़ सबसे ज्यादा सर्च की गई है।
