महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले मशहूर सोशल मीडिया स्टार अरुण तुपे का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है। 'kon_aruntupe' नाम से मशहूर अरुण मंगलवार 10 मार्च 2026 की सुबह अपने घर में मृत पाए गए। वह अपनी मजेदार कॉमेडी वीडियो के लिए काफी मशहूर थे और उनके अचानक चले जाने से सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी हैरान हैं। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इतनी कम उम्र में इस उभरते हुए कलाकार की मौत कैसे हुई।

 

मंगलवार की सुबह जब घर वालों ने अरुण को उनके कमरे में देखा तो वह बेहोश पड़े थे। उन्हें तुरंत पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को पोस्टमोर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है ताकि मौत की सही वजह का आधिकारिक रूप से पता चल सके।

 

यह भी पढ़ें: अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई कलम इंक ने दिया जवाब?

मौत से ठीक पहले सोशल मीडिया पर ऐक्टिव थे अरुण

अरुण की मौत ने सबको चौंका दिया है क्योंकि वह निधन से कुछ समय पहले तक सोशल मीडिया पर पूरी तरह ऐक्टिव थे। उन्होंने अपनी मौत से करीब 21 घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट किया था और वह लोगों के कमेंट्स का जवाब भी दे रहे थे। अचानक हुई इस घटना से उनके दोस्तों और करीबियों को यकीन नहीं हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अरुण की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि, उनके कुछ रिश्तेदारों ने यह भी बताया है कि उन्हें पिछले कुछ समय से मिर्गी या फिट्स की दिक्कत रहती थी। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम

रिपोर्ट का इंतजार है जिससे मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। 

 

यह भी पढ़ें: अविमुक्तेश्वरानंद ने हमला कराया...., अब क्या आरोप लगा रहे आशुतोष ब्रह्मचारी?

सोशल मीडिया पर शोक की लहर

इंस्टाग्राम पर अरुण के 1.8 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे और रील काफी पंसद की जाती थी। उनके निधन की खबर सुनकर मराठा आरक्षण नेता विनोद पाटील और कई अन्य हस्तियों ने दुख जताया है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं और उनके पुराने वीडियो देखकर उन्हें याद कर रहे हैं।