उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के सतपुली कस्बे में पुलिस का एक क्रूर चेहरा सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस के रवैये को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सतपुली कस्बा पौड़ी गढ़वाल में नयार नदी के किनारे मौजूद है। इसी सतपुली में 20 साल के पंकज कुमार ने लोहे के पुल से लटककर जान दे दी।

 

युवक ने अपने पीछे सुसाइड नोट में लिखा है। सुसाइड नोट में उसने पुलिस को बहुत ही घटिया किस्म का बताया है। दरअसल, युवक ने बताया है कि उससे ट्रैफिक उल्लंघन हो गया था, इतनी सी बात पर पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की। इसी वजह से युवक ने आत्महत्या कर ली।

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने तुम्हें नौकरी दी, अब खुश करो...', नर्स से रेप की कोशिश, डॉक्टर पर FIR

'यहां की पुलिस बहुत घटिया है'

मृतक युवक का नाम पंकज है। पंकज ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, 'यहां की पुलिस बहुत घटिया किस्म की है। SHO तो बहुत घटिया है। वो बिना पूरी बात सुने किसी पर भी हाथ उठा देता है।'

 

 

 

 

एसएचओ की अभद्रता के आहत पंकज ने कहा, 'माना गलती हो गई थी तो मुझे समझाकर भी छोड़ सकते थे। मुझे डांटने और इतना घसीटने की क्या जरूरत थी।'

 

यह भी पढ़ें: 'सिर पर चोट लगी, निकाल दी किडनी...', गोरखपुर में हुआ कांड, भड़के परिजन

बाइक सीज कर दी थी

जानकारी के मुताबिक, सतपुली पुलिस एसएचओ ने पंकज की बाइक सीज कर दी थी। बाइक सीड करने के बाद उसे बहुत अपमानित किया गया। इसी बात से वह इतना आहत हुआ कि हेलमेट पहनकर फांसी लगा ली और पुल से झूल गया।

 

मामला सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।