आजकल लोग सिर्फ खाने के लिए रेस्टोरेंट नहीं जाते। कई जगहों पर खास थीम बनाकर मजेदार अनुभव देने की कोशिश की जाती है लेकिन वाराणसी के एक हॉरर रेस्टोरेंट में ऐसा हुआ कि मज़ा बच्चों के लिए डरावना सपना बन गया।
वाराणसी के छतगंज इलाके में 'कंकाल हॉरर रेस्टोरेंट' चलता है। यहां स्टाफ वाले भूत और कंकाल के कपड़े पहनकर मेहमानों को डराते हैं। रेस्टोरेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक छोटा बच्चा बहुत डर गया।
यह भी पढ़ें: झारग्राम दौरे पर रुककर अचानक झालमुड़ी खाने लगे पीएम मोदी, वीडियो वायरल
बच्चा देखकर रोने लगता है
वीडियो में देखा जा सकता है कि भूत का कपड़ा पहने स्टाफ सदस्य बच्चे के पास आता है। बच्चा पहले असहज हो जाता है, फिर रोने लगता है और बार-बार कहता है- 'प्लीज पापा नहीं... पापा नहीं...'। बच्चा बहुत घबरा गया था, लेकिन वीडियो में माता-पिता तुरंत कुछ नहीं करते दिख रहे हैं।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है। इसमें 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
लोगों ने रेस्टोरेंट और माता-पिता दोनों की खूब आलोचना की है। कई यूजर्स का कहना है कि मनोरंजन और जबरदस्ती डराने में बहुत फर्क है।
कुछ कमेंट्स इस प्रकार हैं:
-
'यह मजाक नहीं है। बच्चा सच में डर गया था। उसे रोते और 'नहीं पापा... नहीं पापा' कहते देखकर दिल टूट गया।'
-
'बचपन का ट्रॉमा सफलतापूर्वक तैयार कर दिया।'
-
'आजकल लोग कितने अजीब हो गए हैं। बच्चों को ऐसे जगह ले जाना कहां की समझदारी है?'
-
'मां वीडियो बना रही है और बच्चा डर से चीख रहा है। अगर पिता इस वक्त मदद नहीं कर रहा तो भविष्य में बच्चा उन पर भरोसा कैसे करेगा? बहुत गलत है।'
-
'बच्चे खाने और खुश रहने आए थे। उन्हें डराकर रोने का क्या फायदा? भूत नकली है, लेकिन डर असली है।'
कई लोगों ने कहा कि थीम्ड रेस्टोरेंट में बच्चों की सहमति और सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें: दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, गुड न्यूज वायरल
रेस्टोरेंट का कॉन्सेप्ट
कंकाल हॉरर रेस्टोरेंट खुद को हॉरर थीम वाला डाइनिंग स्पॉट बताता है। यहां मेहमानों के साथ भूत-कंकाल वाले स्टाफ इंटरैक्ट करते हैं। शुरू में यह नया आइडिया सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुआ, लेकिन अब इस वीडियो के बाद थीम्ड एंटरटेनमेंट की सीमाओं पर बहस छिड़ गई है।
