उत्तर प्रदेश में मथुरा-वृंदावन की होली दुनिया भर में चर्चा में रहती हैै लेकिन इस बार की गलत कारणो की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो और पोस्ट्स ने त्योहार के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। कई महिला इन्फ्लुएंसर्स और लोगों ने आरोप लगाया है कि भीड़ का फायदा उठाकर कुछ बदमाशों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया।

 

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में एक लड़की ने इस बारे में बताया। उसका कहना है कि जब वह दर्शन के लिए वृंदावन की सड़कों पर थी, तब कुछ लड़कों ने होली के नाम पर उसे जबरन घेरा और उसके चेहरे व शरीर पर हाथ लगाकर रंग मला। पीड़ित लड़की ने सवाल पूछा, 'क्या इन आवारा लोगों की वजह से मुझे वृंदावन आना ही छोड़ देना चाहिए?'

 

यह भी पढ़ें: तेल के पैसे मांगे तो भाग गया थार सवार, पीछा कर रहे सेल्समैन को मारी टक्कर

ऐसा ही कई मामला आया सामने

एक अन्य घटना बरसाना की बताई जा रही है, जहां सड़क पार कर रही एक लड़की के साथ कुछ लड़कों ने होली खेलने के बहाने छेड़खानी की। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को 'बृज की होली को बदनाम करने वाली हरकत' बता रहे हैं।

इंटरनेट पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के को एक महिला के साथ हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है। इन वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल

X और इंस्टाग्राम पर इन वीडियो के वायरल होने के बाद लोग पब्लिक सेफ्टी और क्राउड मैनेजमेंट पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि आस्था के केंद्र में इस तरह की हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: सरकारी अस्पताल में नसबंदी करवाई, फिर 1.5 साल बाद कैसे पैदा हो गया बच्चा?

 

इन घटनाओं ने एक बार फिर इस बात पर चर्चा छेड़ दी है कि क्या त्योहारों के नाम पर किसी को जबरदस्ती छूना या जबरन रंग डालना जायज है? मथुरा आने वाली कई महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मनचलों पर लगाम कसी जाए ताकि लोग खासकर लड़कियां बिना किसी डर के दर्शन और होली का आनंद ले सकें।