अमेरिका के एरिजोना वाइल्डलाइफ वर्ल्ड जू में जन्मी नन्ही पिग्मी हिप्पो ‘जेलीबीन’ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। 22 जनवरी को जन्मी जेलीबीन बेबी हिप्पो का नाम पब्लिक वोटिंग से चुना गया है। ऑनलाइन वोटिंग में 'जेलीबीन' को 81.3% वोट मिले है। नाम की घोषणा होते ही इंटरनेट पर उसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
जू प्रशासन के मुताबिक, नाम के लिए कैडबरी, ट्विक्सी और टैफी जैसे कैंडी-थीम वाले विकल्प भी थे। लोगों ने जेलीबीन नाम को सबसे ज्यादा पसंद किया है। 23 फरवरी को जू की प्रेसिडेंट क्रिस्टी हेडन ने लोकप्रिय टीवी शो ‘टुडे’ में जेलीबीन को गोद में लेकर दर्शकों से परिचित कराया है।
यह भी पढ़ें: टॉय को मां की तरह चिपका के घूमता है ये बंदर, जापान का नन्हा ‘पंच’ बना स्टार
11 से 33 पाउंड तक बढ़ा वजन
जेलीबीन का जन्म केवल क्यूटनेस की वजह से ही नहीं, बल्कि संरक्षण के लिहाज से भी खास है। पिग्मी हिप्पो एक लुप्तप्राय (Endangered) प्रजाति है और दुनिया में जंगली इलाकों में इनकी संख्या करीब 2,500 ही बची है। ऐसे में जेलीबीन का जन्म एक सकारात्मक खबर माना जा रहा है। जन्म के समय उसका वजन 11 पाउंड था, जो अब बढ़कर 33 पाउंड हो गया है। बड़े होने पर पिग्मी हिप्पो का वजन 350 से 600 पाउंड तक पहुंच सकता है।
जेलीबीन अपनी मां ‘लॉलीपॉप’ के साथ लिचफील्ड पार्क स्थित जू में रह रही है, जो फीनिक्स शहर से करीब 20 मील दूर है। जू अधिकारियों को उम्मीद है कि जेलीबीन की लोकप्रियता से लोगों में इस प्रजाति को बचाने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और संरक्षण प्रयासों को समर्थन मिलेगा।
यह भी पढ़ें: देवी-देवता नहीं, इन मंदिरों में पूजे जाते हैं कुत्ता, भालू और बंदर
पेंगुइन और पंच के बाद हिप्पो भी हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर लोग जेलीबीन की तुलना थाईलैंड के खाओ कहेऊ ओपन जू (khao Kheow Open Zoo) में जन्मे वायरल पिग्मी हिप्पो ‘मू डेंग’ से कर रहे हैं। कई यूजर्स उसे अमेरिकन मू डेंग कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स जेलीबीन को 'अमेरिकन मू डेंग' कह रहे हैं। जेलीबीन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से शेयर हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं कि पेंगुइन और पंच के बाद अब हिप्पो भी वायरल है। फिलहाल, जेलीबीन की मासूम हरकतें और गोल-मटोल अंदाज इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहे हैं।
