हैदराबाद के गोलकोंडा इलाके में 25 साल के बॉडीबिल्डर और यूट्यूबर मसूद चांदी की उनके घर में हत्या कर दी गई। मसूद का असली नाम एसके महबूब था। वह बिजली का काम करता था और यूट्यूब पर अपनी बॉडी बिल्डिंग के वीडियो डालता था। उसके यूट्यूब पर करीब 2,500 फॉलोअर्स थे। मसूद को चांदी के गहने पहनने का शौक था। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे उनके घर पर हुई।

 

शुक्रवार दोपहर को महबूब का जीजा एसके सोहेल अपने दो साथियों, अफू और जाबिर के साथ वहां पहुंचा। वहां उनके बीच झगड़ा हुआ और फिर आरोपियों ने लोहे की रॉड से महबूब पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से महबूब की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: 5 बच्चों की मां, उम्र 45 साल, 19 बरस के लड़के पर आ गया दिल, फरार हो गईं

झगड़े की असली वजह

पुलिस जांच में पता चला है कि यह हत्या घर के आपसी झगड़े की वजह से हुई। आरोपी सोहेल ने करीब डेढ़ साल पहले एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। उनका 6 महीने का एक बेटा भी है। दोनों परिवार इस शादी से खुश नहीं थे। महबूब और उसकी पत्नी के बीच काफी झगड़े हो रहे थे। महबूब का अपनी पत्नी के साथ बर्ताव ठीक नहीं था।

 

यह भी पढ़ें: शबरी के जूठे बेर की तरह DK के जूठे सेब, वायरल वीडियो पर फंसे शिवकुमार

 

इसी वजह से महबूब ने सोमवार को पत्नी और बच्चे को मायके भेज दिया था। ससुराल वाले इस बात से बहुत गुस्सा थे। इसी का बदला लेने के लिए सोहेल साथियों के साथ महबूब के पास आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है।