logo

ट्रेंडिंग:

क्या है डीकपलिंग? जिसकी मदद से चीन ने अपना परमाणु परीक्षण छिपाया

डीकपलिंग तकनीक की मदद से चीन ने दुनिया की नजर से अपने परमाणु परीक्षण को छिपाया है। यह अमेरिका का दावा है। हालांकि चीन इन आरोपों को सिरे से खारिज करता है। आइये जानते हैं कि ये डीकपलिंग तकनीक क्या है?

China nuclear test

प्रतीकात्मक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया था कि भारत के साथ गलवान में झड़प के ठीक सात दिन बाद यानी 22 जून 2020 को चीन ने एक परमाणु परीक्षण किया था। अब वाशिंगटन में आयोजित हडसन इंस्टीट्यूट थिंक टैंक के एक कार्यक्रम में विदेश मामलों के सहायक सचिव क्रिस्टोफर येव ने बड़ा दावा किया। उनका कहना है कि कजाकिस्तान में स्थित एक दूरस्थ भूकंपीय स्टेशन ने 22 जून 2020 को पश्चिमी चीन के लोप नोर परीक्षण स्थल से 450 मील दूर स्थित 2.75 तीव्रता का धमाका मापा गया था।

 

क्रिस्टोफर येव का कहना है कि मैंने तब से अतिरिक्त आंकड़ों का अध्ययन किया है। मुझे लगता है कि इसके धमाके के अलावा कुछ और होने की संभावना बेहद कम है। आंकड़े खनन धमाकों से भी मेल नहीं खाते हैं। यह भूकंप से भी अलग हैं। यह परमाणु परीक्षण जैसे हैं। उधर, व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि संगठन (सीबीटीटीओ) के कार्यकारी सचिव रॉबर्ट फ्लॉयड का कहना है कि कजाकिस्तान में स्थित पीएस23 भूकंपीय स्टेशन ने 22 जून 2020 को 12 सेकंड के अंतराल में दो बहुत छोटे भूकंपीय झटके रिकॉर्ड किए थे। हालांकि येव के दावे की पुष्टि के लिए स्वतंत्र रूप से कोई डेटा उपलब्ध नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: जर्मनी जाने से पहले वहां के भारतीय छात्रों की सच्चाई जान लें, कैसे हो रहा शोषण?

 

इस बीच, चीन ने परमाणु परीक्षण के दावों को खारिज किया। अमेरिका स्थित चीनी दूतावास ने कहा कि परमाणु परीक्षण का दावा पूरी तरह से निराधार है। अमेरिका दोबारा परमाणु परीक्षण शुरू करने की खातिर बहाना तैयार कर रहा है। 

क्या है डीकपलिंग तकनीक?

क्रिस्टोफर येव का मानना है कि चीन ने डीकपलिंग तकनीक से अपने परमाणु परीक्षण को दुनिया की नजर से छिपाया है। इस तकनीक के तहत एक अंडरगाउंड गुफा में एक उपकरण के अंदर परमाणु धमाका कराया जाता है। उपकरण में धमाका होने के कारण आसपास की धरती की चट्टानों को कम तीव्रता के झटके लगते हैं। जब चट्टानों पर कम झटके लगते हैं तो भूकंपीय सेंसर भी इन्हें कम तीव्रता में ही रिकॉर्ड करते हैं। नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंजीनियरिंग एंड मेडिसिन के मुताबिक इस बचाव तकनीक को डीकपलिंग कहा जाता है। वहीं भूकंपीय संकेत में होने वाली कमी की सीमा को डीकपलिंग फैक्टर कहते हैं।

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में तारिक रहमान का शपथ ग्रहण, मंत्रिमंडल से चुनौतियों तक, सब जानिए

चीन के पास कितने परमाणु हथियार?

पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के पास  600 से अधिक परमाणु हैं। 2030 तक यह संख्या 1000 से अधिक हो जाएगी। 1996 में चीन ने परमाणु परीक्षण पर प्रतिबंध लगाने वाले संधि पर हस्ताक्षर किया। इसके बाद से ही उसने कोई भी भूमिगत परीक्षण न करने की बात कही। अमेरिका भी इस संधि पर हस्ताक्षर कर चुका है। उसने 1992 में अपना आखिरी भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap