डायबिटीज के मरीज को अपने खान पान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। हमारे खानपान की वजह से शरीर में शुगर का लेवल बढ़ता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जिन चीजों में शुगर का लेवल कम होता है) वाली चीजें खानी चाहिए। अपनी डाइट में फाइबर और प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करें जो पाचन को धीमा करता है और शुगर के लेवल को नियंत्रित रखता है।
डायबिटीज के मरीज शुगर का लेवल न बढ़े। इस वजह से डाइट में चावल और रोटी खाना बंद कर देते हैं। कुछ लोग चावल और आलू नहीं खाते हैं क्योंकि इससे शुगर बढ़ता है। हर कोई उन्हें खानपान को लेकर तरह-तरह की सलाह देता है। ऐसे में डायबिटीक मरीज इस बात से परेशान रहता है कि क्या खाएं और किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए? इस बारे में न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक से जानिए।
यह भी पढ़ें: पीरियड्स में महिलाएं करती हैं ये गलतियां, सेहत पर पड़ता है असर
डायबिटीक मरीज कराए Hb1ac टेस्ट
सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक के मुताबिक डायबिटीक मरीजों को Hb1ac (एचबी1एसी) टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। इस टेस्ट के जरिए 3 महीने के ग्लूकोज लेवल की जांच होती है। उसी के हिसाब से व्यक्ति के डाइट, उन्हें कितनी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स लेना है। शुगर की मात्रा को कितना कम करना है? इन सभी बातों का ध्यान रखा जाता है।
रोटी को डाइट में शामिल करते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि कॉर्ब्स की मात्रा को कैसे कम किया जा सकता है। आप खाने में गेंहू की रोटी के बजाय मिसी, जौ, चने और बाजरे की रोटी खा सकते हैं। आप रोटी में सब्जियां ढालकर खाएं। साथ में रायता लें। ये चीजें आपकी डाइट में कॉर्ब्स की मात्रा को कम करता है। डाइटिशियन डॉक्टर अंजलि का कहना है कि डायबिटीक मरीज की थाली आधी सब्जियों से भरी होनी चाहिए। इसमें आप सलाद और रायता शामिल करें।
प्रोटीन को शामिल करें- डायबिटीक मरीज अपनी डाइट में दाले, अंकुरित, मिक्स दाले, दाल पालक शामिल करें। इसके अलावा डाइट में फाइबर वाली चीजें शामिल करें और घी रखें। घी आपके गट हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
खाने की मात्रा का ध्यान रखें- खाने से पहले सूप या रायता लें। कई लोग पहले रोटी खाते हैं आप इस तरह की गलती न करें। खाना खाने से 15 मिनट पहले रायता या सलाद लें और उसके बाद रोटी खाएं। रोटी में थोड़ा घी लगाकर खाएं। घी के अलावा डाइट में नट्स शामिल करें। नट्स एक प्रकार का हेल्दी फैट होता है जिसमें प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। सीड्स खा सकते हैं।
सफेद चावल की जगह खाएं ये चीजें- आप चावल की जगह पर ब्राउन राइस, रेड राइस खाएं। आप प्लेन व्हाइट राइस की जगह पर पुलाव खाएं। हर 15 दिन पर चावल खा सकते हैं।
आलू को उबाल कर सकते हैं। उसमें स्टार्च की मात्रा कम हो जाती है और सब्जियों में थोड़ा सा आलू मिलाकर खा सकते हैं। फ्रेंच फ्राइज और चिप्स खाने से बचें।
यह भी पढ़ें: झड़ते बालों के लिए फायदेमंद है राइस वॉटर, जानिए इसके पीछे का साइंस
इन बातों का रखें ध्यान
डायबिटीक मरीज की थाली में 60% हरी सब्जियां, 25 % प्रोटीन और 25 % कार्बोहाइड्रेट रखें। संतुलित आहार लें।
आप खाने में रागी, बाजरे की रोटी, मूंग का चिला, डोसा, उपमा, ओट्स और अंकुरित खाएं।
आपको कम नहीं सही मात्रा में खाना है। डाइट में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा पर्याप्त होनी चाहिए। कम खाने से भूख ज्यादा लगती है और शुगर की क्रेविंग होने पर अनहेल्दी चीजें खाते हैं।