जिस प्रकार खाने की थाली बिना नमक के अधूरी होती है, उसी प्रकार हरी मिर्च के बिना भोजन अधूरा माना जाता है। सब्जी में मसाले के तौर पर मिर्च डाली जाती है। लोग अक्सर मिर्च सिर्फ स्वाद के लिए खाते हैं। लोगों को लगता है कि मिर्च खाने से स्वास्थ्य लाभ नहीं होता, जबकि स्टडी के मुताबिक मिर्च खाने से सेहत को फायदे होते हैं।
रिसर्चगेट की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिर्च खाने के कई फायदे होते हैं। इस स्टडी के मुताबिक हरी मिर्च में विटामिन बी1, बी2 और बी3 सही मात्रा में पाए जाते हैं। हरी मिर्च में जीरो कैलोरी होती है। इस वजह से यह व्यक्ति की सेहत के लिए लाभकारी है।
यह भी पढ़ें: छोटे शहरों के लोगों को क्यों चाहिए मेट्रो सिटी वाले पार्टनर? वजह समझिए
हरी मिर्च के फायदे
अगर व्यक्ति सीमित मात्रा में मिर्च का सेवन करता है तो यह शरीर के लिए बेहद लाभदायक हो सकती है। हालांकि, रोज 1 से 2 मिर्च खाने से ही फायदा होता है। इससे ज्यादा मिर्च खाने से नुकसान भी हो सकता है।
1. पाचन में सहायक
हरी मिर्च में डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है। डाइटरी फाइबर से कब्ज की समस्या कम होती है। 100 ग्राम हरी मिर्च में लगभग 2 से 3 ग्राम डाइटरी फाइबर पाया जाता है।
2. स्किन के लिए लाभकारी
हरी मिर्च में विटामिन सी होता है। विटामिन सी त्वचा को चमकदार और खूबसूरत बनाने में मदद करता है। साथ ही हरी मिर्च में विटामिन ए भी होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद है।
3. दिल के लिए फायदेमंद
रोज सीमित मात्रा में हरी मिर्च खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में सहायक हो सकती है।
4. इम्यून सिस्टम मजबूत
हरी मिर्च में मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। मजबूत इम्यून सिस्टम होने से बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से शरीर का बचाव होता है।
5. वजन घटाने में सहायक
हरी मिर्च में बहुत कम कैलोरी होती है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है। तेज मेटाबॉलिज्म वजन घटाने में सहायक होता है।
यह भी पढ़ें: ग्लूकोमा से बचने के लिए क्या करें? ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट से समझिए
हरी मिर्च से जुड़ी सावधानियां
हरी मिर्च खाने से फायदे होते हैं, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से नुकसान भी हो सकता है। ज्यादा मिर्च खाने से मुंह में जलन हो सकती है और पेट खराब हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को हरी मिर्च खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बच्चों को हरी मिर्च ज्यादा नहीं खिलानी चाहिए क्योंकि वे इसका तीखापन सहन नहीं कर पाते। साथ ही बुजुर्ग लोगों को भी हरी मिर्च का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।