logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिना दवा खाएं कम करें कोलेस्ट्रॉल, नोट कर लें जरूरी बातें

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से दिल पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को बिना दवा खाएं कैसे कम कर सकते हैं।

cholesterol

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

खराब खानपान और सेडेंटरी लाइफस्टाइल की वजह से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। खासतौर से पिछले कुछ सालों में हृदय की बीमारियां होने का खतरा तेजी से बढ़ा है। इसके पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से आर्टिज ब्लॉक हो जाती है। ब्लॉकेज की वजह से दिल पर प्रेशर पड़ता है और कार्डियक अरेस्ट आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कैसे कम कर सकते हैं।

 

शरीर में गुड और बैड दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है। गुड फैट लेने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है। यह हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का मुख्य कारण बाहर की तली भूनी चीजें, प्रोसेस्ड फूड और शुगर वाली चीजों का सेवन करना है। कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने के लिए इन चीजों को खाने से बचना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने का खतरा बढ़ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिसकी मदद से आप कोलेस्ट्रॉल को बिना दवा खाएं भी कंट्रोल कर सकते हैं। 

 

ये भी पढ़ें- रात में ब्रश नहीं करने से हो सकती है दिल की बीमारी, स्टडी में दावा

 

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके

 

ट्रांस और सैचुरेटेड फैट वाली चीजें ना खाएं

 

सैचुरेटेड और ट्रांस फैट वाली चीजों को खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। मीट, पाम ऑयल और नारियल तेल में बनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इन चीजों में अधिक मात्रा में ट्रांस फैट होता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक खाने में गुड फैट वाली चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए इसलिए आपको अपनी डाइट में ओट्स, नट्स, दाल, सेब, अवकाडो, गाजर, शकरकंद आदि को शामिल करना चाहिए। इसके साथ हरि सब्जियां और ताजे फल खाएं।

 

रोजाना एक्सरसाइज करें

 

अगर आपको मोटापे की समस्या है तो कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई हो सकता। इसका मतलब यह है नहीं है पतले लोगों का कोलेस्ट्रॉल हाई नहीं हो सकता है। हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। वॉकिंग, जॉगिंग, स्विमिंग करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। हर व्यक्ति को कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूरी करनी चाहिए।

 

ये भी पढ़ें- CM योगी आदित्यनाथ ने एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस पर की मीटिंग, जानें लक्षण

 

शराब का सेवन ना करें

 

जब आप शराब पीते हैं तो लिवर उसे ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल में तोड़ता है। शराब के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं तो बीयर, वाइन और शराब आदि का सेवन बंद कर दें। 2024 में की गई एक स्टडी में 20,000 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया जो ज्यादा मात्रा में शराब पीते थे। इस स्टडी में पाया गया कि जब इन लोगों ने शराब पीना कम किया, तो उनके दिल से जुड़ी बीमारी (जैसे हार्ट अटैक) का खतरा 23% तक कम हो गया।

 

फिश ऑयल सप्लीमेंट ट्राई करें

 

फिश ऑयल सप्लीमेंट में ओमेगा 3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है। यह एसिड ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में मदद करता है। रिसर्च में कहा गया है कि फिश ऑयल सप्लीमेंट सीधे तौर पर कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम नहीं करता है लेकिन इसके कई फायदे हैं। यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट के साथ पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बेहद जरूरी है।

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

 

Related Topic:#Heart Attack#Health

और पढ़ें