logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कब्ज से हैं परेशान? इन 6 घरेलू नुस्खों से पेट होगा तुरंत साफ

पुरानी कब्ज और पेट के भारीपन से छुटकारा पाने के लिए ये आसान घरेलू उपाय बहुत असरदार हैं। इन प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर आप बिना किसी दवा के अपना पेट आसानी से साफ कर सकते हैं।

AI Generated Image

प्रतीकातम्क तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कब्ज की समस्या बहुत आम हो गई है। कब्ज का मतलब है कि जब आपका पेट ठीक से साफ नहीं होता और मल बहुत सख्त हो जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह हमारा गलत खान-पान और शरीर में हलचल की कमी है। जब मल को बाहर निकालने में बहुत ज्यादा जोर लगाना पड़ता है, तो इससे शरीर में बहुत बेचैनी और भारीपन महसूस होता है। 

 

अगर कब्ज की यह परेशानी लंबे समय तक बनी रहे तो यह सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है और शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचा सकती है। कई एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर हम अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव करें और किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करें तो पुरानी से पुरानी कब्ज को भी जड़ से खत्म किया जा सकता है। कब्ज को दूर करने के लिए हमें तुरंत दवाइयों के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। हमारे किचन में ऐसी कई प्राकृतिक चीजें मौजूद हैं जो पेट को साफ करने में मदद करती हैं। ये तरीके न सिर्फ सुरक्षित हैं बल्कि हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं।  

 

यह भी पढ़ें: उम्र 55 पार, फिटनेस में 30 वाले शर्मा जाएं, मिलिंद, अक्षय, सलमान करते क्या हैं?

1. प्रून और काली किशमिश का मिश्रण

प्रून और काली किशमिश को कब्ज के लिए सबसे अच्छा इलाज माना जाता है। इन दोनों में फाइबर बहुत ज्यादा होता है जो मल को नरम बनाता है। ये एक प्राकृतिक लैक्सेटिव की तरह काम करते हैं जिससे सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है। इसके इस्तेमाल से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याओं में भी काफी आराम मिलता है। इसके लिए 3-4 काली किशमिश और 1 प्रून को रात में पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह इसे खा लें।  

2. ईसबगोल की भूसी का कमाल

ईसबगोल फाइबर का एक बहुत ही अच्छा जरिया है। यह आंतों पर हल्का दबाव डालता है जिससे मल बाहर निकलने में कोई परेशानी नहीं होती। खास बात यह है कि ईसबगोल में सूजन कम करने वाली क्वालिटी भी होती है जो पेट की अंदरूनी जलन को शांत करते हैं। फायदा पाने के लिए रात को सोते समय एक गिलास गुनगुने पानी या गर्म दूध में 1 चम्मच ईसबगोल मिलाकर पिएं।  

3. पेट की बीमारियों की दवा 'अजवाइन'

अजवाइन सिर्फ एक मसाला नहीं बल्कि एक बड़ी औषधि है। इसमें 'थाइमोल' नाम का एलिमेंट होता है जो पाचन में मदद करने वाले एंजाइम्स को बढ़ाता है। इससे गैस और एसिडिटी में तुरंत फायदा होता है और पेट की सफाई अच्छे से होती है। इसके लिए रोज रात को सोने से पहले आधा चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी के साख लें।

4. कैस्टर ऑयल का कमाल 

पुरानी कब्ज के लिए कैस्टर ऑयल  एक बहुत ही पुराना और कारगर नुस्खा है। यह आंतों की मांसपेशियों को फुर्तीला करता है जिससे पेट के अंदर फंसा हुआ मल आसानी से नीचे खिसक कर बाहर आ जाता है। यह बाजार में मिलने वाली कई महंगी दवाओं से ज्यादा बेहतर काम करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कप दूध या पानी में सिर्फ 2-3 बूंद कैस्टर ऑयल मिलाएं। ध्यान रहे कि इसे हफ्ते में सिर्फ 2 या 3 बार ही लेना चाहिए।  

5. प्रोबायोटिक्स का सेवन

जब हमारे पेट में 'अच्छे बैक्टीरिया' कम हो जाते हैं तो कब्ज की समस्या होने लगती है। प्रोबायोटिक्स इन अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और आंतों को सेहतमंद रखते हैं। आप अपने खाने में दही, केफिर या कोम्बुचा जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं जिससे आपका हाजमा हमेशा दुरुस्त रहेगा।  

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली की भयंकर गर्मी का बुरा असर, गरीब बस्तियों की गर्भवती महिलाएं बेहाल

6. मलासन योग की शक्ति

योग में मलासन को पेट साफ करने के लिए सबसे बहेतर माना गया है। इस मुद्रा में बैठने से पेट की आंतों पर सही दबाव पड़ता है और रुकी हुई गैस बाहर निकल जाती है। इससे पाचन तंत्र फुर्तीला हो जाता है। इसके लिए हर सुबह उठकर पहले गर्म पानी पिएं और फिर 5 से 10 मिनट तक मलासन की मुद्रा में बैठें।

 


और पढ़ें