logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हार्ट अटैक का खतरा कम करता है ये फैटी एसिड, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

आज हम आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड के बारे में बता रहे हैं जिसका सेवन करने से आप हृदय संबंधी बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

omega 3 rich food

ओमेगा 3 इन चीजों में मिलता है (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भाग-दौड़ वाली जिंदगी की वजह से हम हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो नहीं कर पाते हैं। इसका मुख्य कारण खराब खान-पान है जिसकी वजह से लोग हृदय संबंधी बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि ओमेगा 3 वाली चीजों को खाने से हृदय संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं। ये हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। 

 

आइए जानते हैं क्या होता है ओमेगा 3? किन चीजों में ओमेगा 3 की भरपूर मात्रा होती है। ये फैटी एसिड हृदय के लिए क्यों अच्छा होता है। इन सबके बारे में हमने न्यूट्रीप्लस डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक से बात की।

 

ये भी पढ़ें- शराब पीने की वजह से लिवर को होता है खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा

 

कैसे ओमेगा 3 वाली चीजें हृदय को स्वस्थ रखती है?

 

ओमेगा 3 वाली चीजों का सवेन करने से इन्फ्लमेशन दूर होता है, ट्राइग्लिसराइड का लेवल कम करता है और ब्लड वेसल्स बेहतर तरीके से काम करते हैं। ये एरिथमिया (अनियमित दिल की धड़कन को एरिथमिया कहते हैं)  के जोखिम को कम करता है। डॉक्टर अंजलि ने बताया कि जब ब्लड के वेसल्स में फैट का कॉन्टेंट ज्यादा जमा हो जाता है तो हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है। ओमेगा 3 वाली चीजों का सवेन करने से प्लाक (फैट, कोलेस्ट्रॉल और कैल्शियम से बनता है) कम जमता जिससे रक्त की धमनियां (ब्लड वेसल्स) अच्छे से काम करती है।

 

प्लाक एक तरह से ब्लॉकेज को कहा जाता है जो हम लोग अक्सर सुनते हैं कि किसी के हार्ट में 70% ब्लॉकेज था तो किसी के हार्ट में 90%  ब्लॉकेज था जिसकी वजह से ब्लड सर्कुलेट नहीं हो पाता है और हार्ट अटैक आता है। ओमेगा 3 गुड फैटी एसिड होता है जो कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम करने में मदद करता है। 

 

ओमेगा 3 किन चीजों में होता है

 

ज्यादातर लोग जानते हैं कि मछली में ओमेगा 3 सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। उसमें भी ओमेगा 3 सिर्फ सैल्मन, मैकेरल, ट्यूना, सार्डिन में ही मिलता है। आप इसका सेवन हफ्ते में 2 या 3 बार कर सकते हैं। अगर आप वेजिटेरियन है तो फ्लैक्स सीड, चिया सीड्स, अखरोट, सोयाबिन, एलगी ऑयल आदि का सेवन कर सकते हैं। 

 

ये भी पढ़ें- आमिर के बेटे को भी थी डिस्लेक्सिया, जानें लक्षण और इलाज

 

आइए जानते हैं कौन सी चीज को खाने से क्या फायदा मिलता है?

 

न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर डॉक्टर अंजलि ने कहा, 'फ्लेक्स यानी (अलसी) सीड और फ्लेक्स सीड ऑयल में फाइबर कॉन्टेंट बहुत ज्यादा होता है इसलिए ये आपके हार्ट के लिए बहुत अच्छा होता है। चिया सीड्स में एनए की मात्रा ज्यादा होती है। ये हाई एंटीऑक्सीडेंट फूड है। इसके अलावा आप अखरोट खा सकते हैं जो आपके ब्रेन और हार्ट के लिए अच्छा होता है। आप इसके अलावा सोयाबिन, एलगी ऑयल का सेवन कर सकते हैं।

 

वेजिटेरियन लोगों के लिए सबसे अच्छा ओमेगा 3 फूड क्या है?
 
डॉक्टर अंजलि ने कहा, 'हर दिन मुट्ठीभर नट्स, फ्लेक्स सीड और चिया सीड्स को मिलाकर खाएं। आप इन सभी चीजों को रात में भिगा कर रख लें और सुबह इसका सेवन करें'। 

 

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

Related Topic:#Health#Heart Attack

और पढ़ें