logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिर्फ चीनी ही नहीं गुड़ और शहद भी है सेहत के लिए नुकसानदायक, डॉक्टर से समझिए

ज्यादातर लोगों को लगता है कि चीनी के मुकाबले शहद और जुड़ सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन यह सच नहीं है। तीनों चीजें सेहत के लिए नुकसानदायक है।

sugar honey and jaggery

चीनी, शहद और गुड़: Photo Credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हम सभी जानते हैं कि चीनी शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है। यह सिर्फ शुगर के मरीजों के लिए भी नहीं, स्वस्थ लोगों के लिए भी हानिकारक होता है। लोग स्वस्थ रहने के लिए चीनी की जगह पर शहद और गुड़ का इस्तेमाल करते हैं। लोगों को लगता है कि सफेद चीनी के मुकाबले शहद और गुड़ ज्यादा फायदेमंद होता है। इस वजह से भारतीयों घरों में वजन घटाने और शुगर को नियंत्रित रखने के लिए शहद और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं इन तीनों चीजों में ज्यादा फर्क नहीं होता है।

 

गुड़गांव के सीके बिरला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एमडी, डॉक्टर अंशुमान कौशल  ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि गुड़, शहद और चीनी में ग्लूकोज होता है। आपके पैंक्रियाज इन तीनों चीजों को अलग-अलग नहीं एक ही मानता है। उसके लिए तीनों चीजें बराबर है। चीनी में 100% सुक्रोज और 65% ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। गुड़ में सुक्रोज (65- 85%) और ग्लाइसेमिक इंडेक्स (74 to 84%) और शहद में 84% सुक्रलोज और ग्लाइसेमिक इंडेक्स (58 से 85%) तक होता है। 

 

यह भी पढ़ें: हर दिन फ्लू से मर जाते हैं 328 भारतीय, आखिर इतना जानलेवा कैसे है?

 गुड़, चीनी, शहद के लिए कैसे है खतरनाक?

डॉक्टर अंशुमान ने बताया कि चीनी से ज्यादा गुड़ शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करता है लेकिन गुड़ में आयरन और मिनरल्स होते हैं जिस वजह से लोग उसे हेल्दी मानते हैं। 100 ग्राम गुड़ में 11 मिलीग्राम आयरन होता है। आप दिनभर में 100 ग्राम नहीं बस 10 ग्राम गुड़ खाते हैं जिसका मतलब है कि 1.1 मिलीग्राम आयरन है। इससे ज्यादा आयरन तो एक पालक के पत्ते में होता है। आप उसके साथ 40 ग्राम शुगर और 400 कैलोरी लेते है।

 

डॉक्टर अंशुमन के मुताबिक गुड़, चीनी और शहद तीनों चीजें खाने से फैटी लिवर, इंसुलिन रेजिसस्टेंटेंस और बेली फैट की समस्या बढ़ती है। आपको इन स्वीटनर की मात्रा को बदलने की जरूरत है। उन्होंने आगे बताया कि ये हेल्थ हेल्लो इफेक्ट जिसमें बताया गया कि आप जिस भी फूड पर नेचुरल लिख दो, तो लोग 35 % ज्यादा खाते हैं। वहीं, जूस, गुड़ और शहद में फाइबर नहीं होता है। ये सीधा आपके लिवर पर अटैक करता है।

 

यह भी पढ़ें: घर और गार्डन में नहीं पैदा होगा एक भी मच्छर, अपनाएं ये तरीके

क्या फ्रूट्स में शुगर नहीं होता है?

फ्रूट में नेचुरल शुगर होता है। साथ में उसके अंदर फाइबर, पानी और मैट्रिक्स है जो शुगर को धीरे-धीरे शरीर में रिलीज करता है जिसे आपका लिवर आसानी से पचा लेता है। ICMR-NIN के मुताबिक हर व्यक्ति को रोजाना 150 ग्राम फ्रूट खाना चाहिए। इसके अलावा दिन भर में सिर्फ 25 ग्राम चीनी खाना चाहिए।

 

Related Topic:#Sugar#Health News

और पढ़ें