logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बोतलबंद पानी में अलग-अलग केमिकल, ब्रोमेट और PAHs कैसे पहुंचे?

FSSAI ने लैब जांच में ब्रोमेट और PAHs मिलने के बाद बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। हालांकि अभी इनके असली स्रोत की पुष्टि नहीं हुई है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की सेफ्टी को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। 22 नवंबर 2026 को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून, 2006 के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। यह कदम कंपनी के परिसर से लिए गए पानी के एक नमूने के दो अलग-अलग लैब जांच में फेल होने के बाद उठाया गया है। इस खबर के साथ ही आम लोगों के मन में एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, जिस पानी को हम पूरी तरह सुरक्षित मानकर पीते हैं, उसमें आखिर ऐसे खतरनाक केमिकल पहुंचते कैसे हैं?

 

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब FSSAI की टीम ने बिसलेरी के परिसर से पानी का एक सैंपल जांच के लिए लिया। पहली लैब जांच में पानी में 'ब्रोमेट' तय सीमा से अलग पाया गया। इसके बाद इसे असुरक्षित घोषित कर दिया गया। कंपनी ने इस रिपोर्ट को चुनौती देते हुए अपील की जिसके बाद सैंपल को रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया। दूसरी जांच में भी पानी असुरक्षित निकला और इस बार उसमें 'पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स' (PAHs) की मौजूदगी पाई गई। हालांकि, FSSAI ने अभी यह सार्वजनिक नहीं किया है कि पानी में इन केमिकल की मात्रा कितनी थी, सैंपल किस बैच या प्लांट का था और जांच किन लैब में हुई। साथ ही, मुकदमे की मंजूरी का मतलब यह नहीं है कि कंपनी कोर्ट में दोषी साबित हो चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: राम से पशुपतिनाथ और IIT तक, पीएम मोदी और बालेन शाह ने क्या-क्या बोला?

पानी साफ करने के दौरान ही बन सकता है ब्रोमेट

ब्रोमेट ब्रोमीन और ऑक्सीजन से बनने वाला एक केमिकल आयन है। यह आमतौर पर साफ प्राकृतिक पानी में नहीं पाया जाता। वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो इसके पानी में आने की सबसे बड़ी वजह खुद पानी को साफ करने का पूरी प्रोसेस हो सकता है। कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी के बैक्टीरिया खत्म करने के लिए ओजोन गैस का इस्तेमाल किया जाता है। अगर प्राकृतिक पानी में पहले से 'ब्रोमाइड' मौजूद हो तो ओजोन गैस उसके साथ केमिकल रिएक्शन करती है और इसी दौरान ब्रोमेट बन जाता है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, पानी में ब्रोमाइड की मात्रा, ओजोन के इस्तेमाल और पानी के pH स्तर जैसे फैक्टर यह तय करते हैं कि ब्रोमेट कितना बनेगा। WHO ने पीने के पानी में इसकी अस्थायी सीमा 0.01 मिलीग्राम प्रति लीटर तय की है। जानवरों पर हुए शोध में लंबे समय तक इसके संपर्क और ट्यूमर के बीच संबंध देखा गया है। हालांकि किसी एक बार ऐसा पानी पीने से कैंसर का सीधा खतरा नहीं माना जाता।

पुरानी पाइपों से आ सकते हैं PAHs

ब्रोमेट के उलट PAHs कोई एक केमिकल नहीं, बल्कि कार्बन और हाइड्रोजन से बने कई केमिकल कम्पाउंड का एक समूह है। जब कोयला, लकड़ी या पेट्रोलियम पदार्थ पूरी तरह नहीं जलते तो ये हवा, मिट्टी और पानी में फैलते हैं। फैक्ट्रियों व गाड़ियों का धुआं, औद्योगिक कचरा और कोलतार इसके मुख्य स्रोत हैं।

 

WHO की रिपोर्ट बताती है कि पीने के पानी में PAHs पहुंचने का एक बड़ा कारण वे पुरानी पाइपलाइनें हो सकती हैं। इनके अंदर जंग से बचाने के लिए कोलतार की परत चढ़ाई जाती है। समय के साथ यह परत घिसने पर फ्लोरैंथीन जैसे PAHs पानी में घुल सकते हैं। जहां तक प्लास्टिक की बोतलों की बात है तो हर बोतल से PAHs नहीं निकलते और न ही बोतल में पानी भरने भर से ये अपने आप बनते हैं। पैकेजिंग से केमिकल आने की बात साबित करने के लिए बोतल की सामग्री और माइग्रेशन टेस्ट की रिपोर्ट जरूरी होती है। इसके अलावा, सभी PAHs एक जैसे खतरनाक नहीं होते। WHO ने इनमें शामिल 'Benzo[a]pyrene या BaP' के लिए 0.0007 मिलीग्राम प्रति लीटर की सीमा तय की है।

एक ही सैंपल में दोनों केमिकल कैसे?

इस मामले का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि ब्रोमेट और PAHs के पानी में पहुंचने के रास्ते बिल्कुल अलग हो सकते हैं। मुमकिन है कि PAHs पानी के स्रोत या सप्लाई पाइप के जरिए आए हों, जबकि ब्रोमेट प्लांट में पानी को साफ करते समय बना हो। लैब में इनकी पहचान भी अलग-अलग तरीकों से होती है। ब्रोमेट पकड़ने के लिए 'आयन क्रोमैटोग्राफी' तकनीक इस्तेमाल की जाती है। जबकि PAHs की जांच के लिए 'गैस क्रोमैटोग्राफी-मास स्पेक्ट्रोमेट्री' या HPLC जैसी उन्नत तकनीकों का सहारा लिया जाता है।

 

यह भी पढ़ें: सरयू-कमला एक्सप्रेस से जुड़ेगा अयोध्या-जनकपुर, जानिए ट्रेन का रूट और टाइम-टेबल

 

भारत में बोतलबंद पानी की गुणवत्ता के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का मानक लागू होता है, जो FSSAI के नियमों के साथ मिलकर पानी की जांच और सुरक्षा तय करता है। बिसलेरी के इस मामले में किसी एक हिस्से को जिम्मेदार ठहराना जल्दबाजी होगी। सही वजह जानने के लिए तीन जगहों की बारीकी से जांच जरूरी है। पहला, जहां से पानी लिया गया क्या वहां पहले से प्रदूषण था। दूसरा, ट्रीटमेंट प्लांट में ओजोन का इस्तेमाल किस तरह हुआ और तीसरा, पानी को जिन टैंकों, पाइपों और बोतलों में रखा गया उनकी स्थिति क्या थी। 


और पढ़ें