logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पैकेज्ड फूड लेबलिंग के नियम कड़े, फ्रंट पर होगी शुगर, फैट और नमक की जानकारी

देश में पैकेज्ड फूड लेबलिंग से जुड़े नियमों को सख्त बनाने की दिशा में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। अब पैकेट के फ्रंट में ही हाई शुगर, हाई फैट और हाई सॉल्ट की जानकारी देनी होगी।

Supreme Court News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड फूड्स मामले में एक अहम फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि पैकेज के फ्रंट साइड में न्यूट्रिशन से जुड़ा वर्निंग लेबन लगाना जरूरी होगा। इसमें प्रोडक्ट में मौजूद हाई-फैट, हाई-शुगर या हाई-सॉल्ट की जानकारी देनी होगी। यह चेतावनी लाल रंग में होगी। शीर्ष अदालत ने गुरुवार को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) को सिंगल-फेज फ्रंट-ऑफ-पैक न्यूट्रिशन लेबलिंग सिस्टम लागू करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को भी स्कूल के पाठ्यक्रम में जरूरी बदलाव और बच्चों में न्यूट्रिशनल लिटरेसी को बढ़ावा देने का भी निर्देश दिया।

 

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने गुरुवार को मामले की सुनवाई की। पीठ ने निर्देश दिया कि पैकेट के फ्रंट में छह कोनों वाला चेतावनी बॉक्स पर उस न्यूट्रिएंट का स्टैंडर्ड पिक्चर और उसके साथ हाई फैट, हाई शुगर और हाई सॉल्ट की जानकारी वाला लेबल लगाना होगा। पैकेज के मुख्य डिस्प्ले पैनल का 5% से 5% हिस्से में हर हेक्सागन (छह कोना वाला बॉक्स) का आकार होगा। इसका फॉन्ट स्पष्ट और दिखाई योग्य हो। 

 

यह भी पढ़ें: 'वोट बैंक नहीं, मुसलमान सत्ता में लेगा हिस्सा', अखिलेश यादव पर भड़के ओवैसी

 

अदालत ने एफएसएसएआई को अपने प्रस्तावित न्यूट्रिएंट लिमिट पर दोबारा विचार करने का आदेश भी दिया। इसका उद्देश्य अनहेल्दी प्रोडक्ट्स को जांच में ही पकड़ना है। अदालत ने चार महीने में एफएसएसएआई को ड्राफ्ट रेगुलेशन को फाइनल करने का समय दिया है।

टोटल शुगर और सैचुरेटेड फैट तय करने पर जोर

जस्टिस जेबी पारदीवाला और के विनोद चंद्रन की पीठ ने यह भी कहा कि अगर चेतावनी लेबल लगाने में देरी हुई तो सार्वजनिक स्वास्थ्य खासकर बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचेगा, क्योंकि पैकेज्ड फूड्स को बिना न्यूट्रिशनल कंटेंट के जानकारी के बेचा जा रहा है। अदालत ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण को एक्ट्रा फैट और एक्स्ट्रा शुगर की जगह टोटल शुगर और सैचुरेटेड फैट को तय करने पर ध्यान देने को कहा है।

लिमिट न कम हो, न ज्यादा

एफएसएसआई को थ्रेशहोल्ड लेवल बनाने में यह ध्यान रखना होगा कि यह न तो बहुत कम हो और न ही बहुत ज्यादा। कोर्ट का कहना है कि अगर लिमिट को बहुत कम रखा गया तो करीब-करीब सभी पैकेज्ड फूड पर चेतावनी लेबल होगा। इसे देखकर उपभोक्ता थक जाएंगे। अगर लिमिट अधिक रखी गई तो अधिकांश उत्पाद पर लेबल नहीं होगा। इससे उपभोक्ताओं तक हाई शुगर, हाई सॉल्ट और हाई फैट वाले प्रोडक्ट पहुंचते रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'लगा दो बार गोली मारी जाएगी', जेल में बिताए दिनों पर बोले आजम खान

अभी देश में कैसी लेबलिंग व्यवस्था?

अभी देश में मिलने वाले पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट के पीछे की तरफ बारीक अक्षरों में न्यूट्रिशन की जानकारी होती है। इसे समझना ही आसान नहीं होता है। लेकिन सिंगल-फेज फ्रंट-ऑफ-पैक न्यूट्रिशन लेबलिंग से फ्रंट साइड में ही खाद्य पदार्थों में मौजूद पोषण की जानकारी सटीक, साफ और बड़े फॉन्ट में उपलब्ध होगी। इसमें छह कोने वाले बॉक्स में चीनी, फैट और शुगर की जानकारी स्पष्ट तौर पर लिखी होगी।

Related Topic:#supreme court#FSSAI

और पढ़ें