logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सर्जरी से डायबिटीज और मोटापे का इलाज, AIIMS में हुआ METSACON 2026 मंथन

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में शनिवार को METSACON 2026 का आयोजन किया गया। इसमें देश में बढ़ रहे मोटापे और डायबिटीज को रोकने को लेकर चर्चा हुई।

Surgical treatment of diabetes and obesity METSACON 2026 session at AIIMS

METSACON 2026 कार्यक्रम में चर्चा करते डॉक्टर। Photo Credit- Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश में मोटापा और डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डायबिटीज में भी टाइप-2 डायबिटीज तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में इनके बेहतर इलाज और लंबे समय तक इनको कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी हो गया है। इन दोनों बीमारियों से बचाव और समाधान को लेकर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में शनिवार को METSACON 2026 का आयोजन किया गया।

 

इस कार्यक्रम में इसमें मोटापे को रोकने, मेटाबॉलिक सर्जरी और डायबिटीज के इलाज को लेकर एम्स के साथ में कई संस्थानों के डॉक्टरों ने चर्चा की। कार्यक्रम में एम्स, दिल्ली के सर्जरी विभाग की फैकल्टी समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। एम्स दिल्ली के सर्जरी विभाग में प्रोफेसर डॉ. मंजूनाथ मारुति पोल ने इस आयोजन के बारे में बात करके हुए विस्तार से बताया।

 

यह भी पढ़ें: सफदरजंग के सर्जरी विभाग को इलाज की जरूरत, इमारत गिरी तो डॉक्टर-मरीज दोनों दबेंगे

मोटापा और डायबिटीज स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती

डॉ. मंजूनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में मोटापा और डायबिटीज दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बन रहे हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि इन बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए कौन-से इलाज मौजूद हैं और मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार सही इलाज कैसे दिया जा सकता है।

मोटापे का संबंध कई बीमारियों से

इन्हीं दोनों बीमारियों के समाधान और बचाव की चर्चा और नई तकनीकों से इलाज के लिए METSACON 2026 का आयोजन किया गया। डॉ मंजूनाथ ने बताया कि मोटापा केवल वजन बढ़ने की समस्या नहीं है बल्कि इसका संबंध टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमरियों से भी है।

टाइप-2 डायबिटीज में क्या होता है?

उन्होंने बताया कि टाइप-2 डायबिटीज में शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने लगता है। इन दोनों बीमारियों को समय पर पहचान, खानपान में सुधार और रोजाना एक्सरसाइज से काबू में किया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: मां के गर्भ में पल रहे बच्चे की हुई सर्जरी, डॉक्टरों ने ठीक कर दी रीढ़ की हड्डी

मोटापे में सर्जरी का योगदान

METSACON 2026 में मेटाबॉलिक सर्जरी की भूमिका पर भी प्रमुख रूप से चर्चा हुई। इसमें सर्जरी करके मोटापे से जूझ रहे कुछ चुनिंदा मरीजों में सर्जरी वजन कम करने के साथ ब्लड शुगर कंट्रोल में भी मदद कर सकती है, लेकिन यह हर मरीज के लिए जरूरी नहीं होती, इसके लिए विशेषज्ञों की जांच, संभावित लाभ और रिस्क का आकलन करना जरूरी होता है।

 

बता दें कि एम्स, नई दिल्ली इस आयोजन को करके देश में मोटापे और डायबिटीज को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ इनके उपचार के उपलब्ध विकल्पों पर चर्चा कर रहा है। एम्स सर्जरी के माध्यम से मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज का इलाज सफलतापूर्वक कर चुका है।


और पढ़ें