logo

ट्रेंडिंग:

'मैं माफी मांगता हूं', इस्तीफा देने वाले भूपेन बोरा को मना लाए गौरव गोगोई

असम के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा देने वाले भूपेन कुमार बोरा को कांग्रेस पार्टी ने मना लिया है और उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।

gaurav gogoi and bhupen kumar borah

गौरव गोगोई और भूपेन कुमार बोरा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

असम में लंबे समय तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे भूपेन कुमार बोरा ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव से ठीक पहले ऐसी घटना से कांग्रेस हिल गई और तुरंत डैमेज कंट्रोल किया गया। इसका नतीजा पार्टी के हित में रहा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने भूपेन बोरा को मना लिया। गौरव गोगोई ने कहा कि अगर भूपेन बोरा को कुछ बुरा लगा तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं। गौरव गोगोई ने यह भी बताया कि राहुल गांधी ने भी भूपेन बोरा से बात की है और इस मामले को सुलझा लिया है। इस मौके पर गौरव गोगोई ने भूपेन बोरा को कांग्रेस के लिए धरोहर बताया है।

 

भूपेन बोरा के इस्तीफे की खबर आते ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई और असम के कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह उनके घर पहुंच गए थे और उनसे मिलने पहुंच गए थे। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे गए अपने इस्तीफे में भूपेन बोरा ने खुद की अनदेखी के आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्हें काम करने का पूरा अधिकार ही नहीं दिया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

 

क्या बोले गौरव गोगोई?

 

गौरव गोगोई ने भूपेन कुमार बोरा के बारे में कहा, 'भूपेन बोरा हमारी धरोहर हैं। वह बुरे लोगों के खिलाफ लड़ रहे हैं। हमने उनसे 3 घंटे तक चर्चा की। वह कांग्रेस के मजबूत नेता हैं। अगर कुछ भी गलत हुआ है तो मैं एक भाई के नाते उनसे माफी मांगता हूं। राहुल गांधी ने भी भूपेन बोरा से बातचीत की है।'

 

यह भी पढ़ें: टीपू सुल्तान के 'गुनाह', जिन पर BJP, कांग्रेस और AIMIM में जुबानी जंग छिड़ी है?

 

भूपेन बोरा को मनाने के बाद कांग्रेस के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'भूपेन बोरा ने अपना इस्तीफा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा था लेकिन वह इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। कभी मनमुटाव होता है, हम चर्चा कर लेते हैं, सहमति बना लेते हैं। लीडरशिप ने भूपेन बोरा से लंबी चर्चा हुई है। राहुल गांधी से 15 मिनट तक भूपेन बोरा की बातचीत हुई है। हमारे वरिष्ठ नेताओं ने बैठकर हमारे परिवार की बात की। यह हमारा आंतरिक मामला है।'

 

इस्तीफा देने के बाद भूपेन कुमार बोरा ने कहा था कि अभी बातचीत चल रही है लेकिन कई पार्टियों ने उन्हें ऑफर दिया है। भूपेन बोरा ने यह भी कहा था कि अखिल गोगोई ने भी उन्हें साथ आने के लिए ऑफर दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी भूपेन बोरा को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल करने का ऑफर दिया था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap