27 मई राशिफल: पद्मिनी एकादशी पर भाग्य देगा साथ या बढ़ेंगी परेशानियां? जानिए
27 मई के दिन पद्मिनी एकादशी है। आज के दिन लगभग सभी राशियों पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहेगा। आज के दिन लक्ष्य प्राप्ति के लिए ज्यादा मेहनत करना सफल रहेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini
27 मई का दिन बुधवार का है। आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे पद्मिनी एकादशी भी कहा जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 9 है, जो व्यक्ति के भीतर साहस को उजागर करने में सहायक होगा। आज चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उनका केतु ग्रह के साथ संयोग हो सकता है। सूर्य और बुध वृषभ राशि में रहकर वृषभ राशि के लोगों की बुद्धि बढ़ाएंगे जबकि मंगल मीन राशि में रहने वाले हैं। आज के दिन ग्रहों का यह अनोखा संयोग बौद्धिक क्षमता और बातचीत की शक्ति को बढ़ावा देने वाला रहेगा।
आज की ऊर्जा अधिक काम करने के लिए प्रेरित करेगी। आज का दिन अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में होने की वजह से कन्या राशि के जातक अपने काम में सटीकता और बारीकियों पर अधिक ध्यान देंगे। हालांकि, इन लोगों को अपनी भावनाओं जैसे क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज के दिन क्रोध ही सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरेगा। यह दिन सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन और रिश्तों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण संकेत लेकर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: 'संकट कटै मिटे सब पीरा..', हनुमान चालीसा का पाठ करने से क्या होगा?
आज का राशिफल
मेष राशि
आज के दिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में आपको सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा कमाने का मौका मिल रहा है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार में पूजा-पाठ कराने की योजना बना सकते हैं।
क्या करें: भगवान गणेश को दूब घास चढ़ाएं।
क्या न करें: आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
वृषभ राशि
नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में बड़ा मुनाफा होने के योग हैं। आर्थिक पक्ष बेहद मजबूत रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। परिवार के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं।
क्या करें: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।
क्या न करें: आज पैसों के लेन-देन में लापरवाही न बरतें।
यह भी पढ़ें: 26 मई का राशिफल: मंगलवार के दिन हनुमान जी की कृपा बरसेगी या नहीं?
मिथुन राशि
ऑफिस में काम का दबाव अधिक रह सकता है, इसलिए संयम और शांति से काम लें। अचानक धन खर्च बढ़ सकता है। बजट बनाकर चलना आज आपके लिए बेहद जरूरी है। परिवार में छोटी सी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें।
क्या करें: किसी जरूरतमंद को हरी मूंग दाल दान करें।
क्या न करें: आज कोई बड़ा नया निवेश करने से बचें।
कर्क राशि
नौकरी में सहकर्मियों की मदद से आपके प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर धन खर्च होने की संभावना है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर भरोसा मजबूत होगा।
क्या करें: पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
क्या न करें: आज जोश में आकर कोई बड़ा फैसला न लें।
यह भी पढ़ें: 25 मई राशिफल: गंगा दशहरा के दिन किन लोगों पर बरसेगी गंगा मां की कृपा? जानिए
सिंह राशि
ऑफिस में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी। धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। जीवनसाथी से कोई खूबसूरत गिफ्ट मिल सकता है।
क्या करें: तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें।
क्या न करें: आज किसी का बुराई न करें।
कन्या राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना मनमुटाव आज सुलझ सकता है।
क्या करें: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं।
क्या न करें: आज काम में आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें।
यह भी पढ़ें: अगर चिंता ने छीन लिया है आपका सुकून, तो बाइबल से जानिए समाधान
तुला राशि
नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज लेन-देन के मामलों से दूर रहें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आज पैरों में दर्द या शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम के लिए समय निकालें।
क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
क्या न करें: आज किसी को भी उधार पैसा देने से बचें।
वृश्चिक राशि
आज आपके ऊपर भाग्य मेहरबान रहेगा। बिजनेस में बड़ा मुनाफा कमाने से मन खुश रहेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहद भाग्यशाली है। शेयर मार्केट या लॉटरी से अचानक धन लाभ हो सकता है। लव पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे।
क्या करें: मंदिर में कपूर का दान करें या कपूर जलाएं।
क्या न करें: आज किसी पर भी अत्यधिक क्रोध करने से बचें।
धनु राशि
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे।
क्या करें: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
क्या न करें: आज अपनी मन की बात किसी से शेयर न करें।
मकर राशि
आज के दिन आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में ट्रांसफर या बदलाव की सोच रहे हैं तो प्रयास तेज करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल या मंदिर जा सकते हैं।
क्या करें: आज के दिन शनि चालीसा पढ़ें।
क्या न करें: आज किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर निवेश न करें।
यह भी पढ़ें: भारत के बुद्ध से कितने अलग लाफिंग बुद्धा? इनकी शिक्षाएं दूर कर सकती हैं डिप्रेशन
कुंभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में संभलकर चलने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग रह सकती है। सोच-समझकर खर्च करें और फिजूलखर्ची पर पूरी तरह लगाम लगाएं। परिवार के सदस्यों के साथ बहस हो सकती है, इसलिए गुस्से में आकर कुछ भी बोलने से बचें।
क्या करें: गरीब लोगों को भोजन का दान करें।
क्या न करें: आज गाड़ी चलाते समय जल्दबाजी या लापरवाही बिल्कुल न करें।
मीन राशि
ऑफिस में आपकी काम करने की प्रतिभा की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या भगवान विष्णु की पूजा करें।
क्या न करें: आज किसी के भी पारिवारिक मामलों में दखल देने से बचें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर बताया गया है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap



