logo

मूड

ट्रेंडिंग:

16 मई का राशिफल, शनि जंयती के दिन किन राशियों पर बरसेगी शनि देव की कृपा दृष्टी?

आज शानिवार है साथ ही आज के दिन  शनि जंयती भी है। जिस वजह से शनि देव की कृपा सभी राशियों पर बरसने वाली है। आज शनि देव की कृपा किन राशियों पर बरसेगी जान लीजिए 

Horoscope for May 16

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

आज 16 मई 2026, शनिवार का दिन है। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है इसके साथ आज शनि जंयती है इस वजह से आज के दिन आध्यात्मिक और कर्म प्रधान रहने वाला है। आज का मूलांक 7 है, जो केतु का अंक माना जाता है, जिससे मानसिक शक्ति बढ़ेगी। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो आज चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ राशि में रहने वाली हैं। साथ ही  सूर्य और शुक्र ग्रह का मिलन वृषभ राशि में होगा। जिससे प्रभाव से वृषभ राशि के लोगों को भौतिक सुखों की तरफ झुकाव बढ़ेगा।

 

आज की समग्र ऊर्जा मिला जुला रहेगा। शनिवार का दिन होने और अमावस्या की तिथि होने के कारण पूर्वजों की याद आएगी। आज के दिन दान पुण्य करना शुभ होगा। मेष राशि में चंद्रमा रहेगे इस वजह से आज आपका उत्साह बना रहेगा,हालांकि आज के दिन क्रोध करने से बचने की जरूरत है। व्यापारिक दृष्टि से आज के दिन धैर्य रखने की जरूरत है, वहीं लव लाइफ में ईमानदारी रहने के सुखद परिणाम सामने आएगे।

 

यह भी पढ़ें: 15 मई का राशिफल: सूर्य और चंद्रमा ग्रह के प्रभाव से बदलेगी किस्मत?

आज का राशिफल


मेष 

 

आज आपको करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। धन वापस आने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ सुखद रहेगी, जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य है, हालांकि खाने पीने की चीजों पर रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई निवेश न करें।

 

वृषभ 

 

चंद्रमा आपकी ही राशि में होगी इस वजह से आज के दिन आप  से मानसिक शांति महसूस करेंगे। करियर में आपकी क्रिएटिव आइडियाज पर काम आएगी। बिजनेस यात्रा फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगें। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी है।

आज क्या करें: सफेद रंग के कपड़े पहनें।

आज क्या न करें: किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

 

मिथुन 


आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलें। करियर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेश में  पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल थोड़ा तनाव हो सकता है, इसी वजह से शांति बनाए रखें। प्रेम संबंधों में तालमेल बिठाने की जरूरत है। 

आज क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।
आज क्या न करें: उधार लेनदेन से बचें।

 

यह भी पढ़ें: 14 मई का राशिफल: क्या आज आप बुध ग्रह के योग से कमा पाएंगे करोड़ों रुपये?

 

कर्क 

 

आज का दिन लाभ और सफलता का योग लेकर आया है। करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस में बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सेहत में सुधार होगा, बस मौसमी बीमारियों से बचाव रखें।

आज क्या करें: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: पुरानी नकारात्मक बातों को न दोहराएं।

 

सिंह 

 

कार्यक्षेत्र में आज आपका दबदबा बना रहेगा। करियर में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

आज क्या करें: सूर्य देव को अर्घ्य दें।

आज क्या न करें: अहंकार और क्रोध से बचें।

 

कन्या 

 

आज भाग्य आपका साथ देगा। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश व्यापार करने वालों के लिए दिन मुनाफे वाला है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप किसी तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

आज क्या करें: जरूरतमंदों को काला तिल दान करें।

आज क्या न करें: काम को कल पर न टालें।

 

यह भी पढ़ें: उमानंद आइलैंड को क्यों कहते हैं 'भस्माचल', शिव मंदिर की कहानी क्या है?

 

तुला 

 

आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। करियर में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, धैर्य न खोएं। व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है, जोखिम भरे फैसले अभी टाल दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, बचत पर ध्यान दें। पारिवारिक वाद-विवाद से दूर रहना ही बेहतर होगा। प्रेम जीवन में गलतफहमी हो सकती है। 

आज क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: अंधेरे में अकेले बाहर न जाएं।

 

वृश्चिक 

 

वैवाहिक जीवन और साझेदारी के लिए आज का दिन शानदार है। करियर में आपके सुझावों का स्वागत होगा। व्यापारिक सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज क्या करें: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

आज क्या न करें: किसी की बुराई न करें।

 

यह भी पढ़ें: 13 मई का राशिफल: अपरा एकादशी के दिन क्या आपका भाग्य बदलेगा?

 

धनु 

 

आज आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। करियर में आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। व्यापार में पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, फिर भी व्यायाम जारी रखें।

आज क्या करें: पीली वस्तुओं का दान करें।

आज क्या न करें: दिखावे के चक्कर में पैसा न गवाएं।

 

मकर 


संतान की ओर से आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर में नए प्रयोग करने के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शेयर बाजार से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

आज क्या करें: शनि देव के दर्शन करें।

आज क्या न करें: बच्चों पर दबाव न बनाएं।

 

कुंभ 


आज के दिन पारिवारिक सुख-शांति पर ध्यान देने की जरूरत है। करियर में काम का दबाव अधिक रह सकता है। व्यापार में सावधानी बरतें, कोई कानूनी अड़चन आ सकती है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, सोच-समझकर खर्च करें। घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

आज क्या करें: पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाएं।

आज क्या न करें: घर में कलह न होने दें।

 

यह भी पढ़ें: 12 मई का राशिफल, मंगल और बृस्पति देव की कृपा से क्या आपका भाग्य बदल रहा है?

 

मीन 

 

आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, कमाई के नए साधन मिलेंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर गले से संबंधित परेशानी हो सकती है।

आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।

आज क्या न करें: आलस को हावी न होने दें।

 

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच के साथ दिन का आनंद लें।

 

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें