logo

ट्रेंडिंग:

नेपाल की टीम को क्या हुआ? इंग्लैंड को दी कड़ी टक्कर लेकिन इटली से हारी

टी20 वर्ल्ड कप का 17वां मैच 12 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल और इटली के बीच खेला गया। इटली ने यह मैच जीत लिया।

T20 World Cup 2026 Nepal vs Italy Highlights

नेपाल बनाम इटली मैच, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मैच नेपाल और इटली के बीच खेला गया। यह मैच 12 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। इटली शुरू से ही मजबूत स्थिति में दिख रहा था, यही वजह है कि इटली ने आसानी से 10 विकेट से मैच जीत लिया। इस टूर्नामेंट में इटली की यह पहली जीत है, जबकि नेपाल की यह दूसरी हार है।

 

इस मैच से पहले सबकी नजरें नेपाल पर थीं, क्योंकि पिछले मैच में नेपाल ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन, इटली ने इस मैच में नेपाल को आसानी से हराकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की।

 

यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Oman: घर में दहाड़ रहे श्रीलंकाई शेर, खत्म होगा 12 साल का सूखा?

नेपाल की पारी

इटली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए नेपाल ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन पावरप्ले के बाद टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और वापसी नहीं कर पाई। पहले 12 ओवर में नेपाल ने 3 विकेट खोकर 81 रन बनाए। इसके बाद, बाकी 8 ओवर में टीम 7 विकेट खोकर सिर्फ 42 रन ही बना पाई। नेपाल 20 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गया।

 

नेपाल के लिए आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए, जबकि रोहित पौडेल ने 23 रन बनाए। इटली के लिए क्रिशन कलुगामागे ने तीन विकेट लिए, बेन मानेंटी ने दो विकेट, जबकि अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: कोलंबो की पिच पर भारत से क्यों मजबूत नजर आ रहा है पाकिस्तान?

इटली की पारी

टारगेट का पीछा करते हुए इटली ने शुरू से ही नेपाल पर दबदबा बनाए रखा और सिर्फ 13 ओवर में मैच जीत लिया। इटली ने पहले पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 68 रन बनाए। बाकी सात ओवर में टीम को कोई विकेट नहीं मिला और उसने 56 रन बनाए। नतीजतन, इटली ने 12.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 124 रन बनाकर 44 गेंद बाकी रहते 10 विकेट से मैच जीत लिया।

 

दोनों इटैलियन ओपनर्स ने हाफ-सेंचुरी बनाई। एंथनी मोस्का ने नाबाद 62 और जस्टिन मोस्का ने नाबाद 60 रन बनाए। हालांकि, नेपाल के सभी बॉलर महंगे रहे, जिसमें संदीप लामिछाने ने सबसे ज्याजा 31 रन लुटाए।

 

यह भी पढ़ें: होटल का बिल नहीं चुकाया... ऑस्ट्रेलिया में बेइज्जत हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी

NEP vs ITL प्लेइंग इलेवन

  • नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी।
  • इटली: एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे, अली हसन।

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap