पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बुरी तरह हराया है। पाकिस्तान को 61 रनों से ऐसी करारी हार मिली है, जिस पर भारतीय प्रशंसक लट्टू हो गए हैं। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हों या वीरेंद्र सहवाग, हर किसी ने भारतीय टीम की खूब तारीफ की है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों में तीन जीत हासिल की और सुपर 8 में जगह पक्की कर ली। वीरेंद्र सहवाग ने यहां तक कह दिया है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कंबल में कुटाई हो गई है।
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। शुरुआत अच्छी नहीं रही, अबिशेक शर्मा पहले ही ओवर में डक पर आउट हो गए। लेकिन इशान किशन ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों पर 77 रन ठोके, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी इस तूफानी पारी ने मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: जिस गेंदबाज का डर दिखा रहा था पाकिस्तान, उसे 11वें ओवर तक क्यों रोककर रखा?
पाकिस्तानी टीम की कंबल में कुटाई हो गई
एक तरफ जहां भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ हो रही है, पाकिस्तान के खिलाड़ी और पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के खिलाड़ी जमकर ट्रोल हो रहे हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी तंज कसा और कहा कि इशान किशन ने धुरंधर की तरह बल्लेबाजी की।
यह भी पढ़ें: 'जाहिल, बेकार...,' पाकिस्तानी टीम हारी तो मोहसिन नकवी को शोएब अख्तर ने लताड़ा
वीरेंद्र सहवाग, पूर्व क्रिकेटर, टीम इंडिया:-
ईशान किशन असली धुरंधर की तरह खेले। सभी छोटी टीमों में से पाकिस्तान को हराना भारत के लिए सबसे आसान लग रहा था, क्योंकि T-20 क्रिकेट में उनका 17वीं सदी का अप्रोच था। उन्हें हमेशा की तरह अच्छी हार मिली। पूरी कंबल कुटाई हो गई।
अक्षर पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे पाकिस्तान को सिर्फ एक टीम की तरह देखते हैं, कोई राइवलरी नहीं। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की पाकिस्तान के ही क्रिकेटर रहे शोएब अख्तर ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हर किसी को स्टार बना दिया है लेकिन कोई ढंग से खेल नहीं पाता है।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: 'मैंने जहां चाहा वहां..', ईशान किशन ने पाक को पीटने के बाद क्या कहा?
सचिन तेंदुलकर ने क्या कहा?
सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'पावरप्ले में भारत ने मैच अपने हाथ से छीन लिया। पहली इनिंग में ईशान किशन की बॉलिंग और दूसरी इनिंग में हमने जो जबरदस्त बॉलिंग देखी, उससे बहुत फर्क पड़ा। हम हमेशा ड्राइविंग सीट पर थे। आज रात भारत ने कमाल कर दिया।'
यह भी पढ़ें: बॉयकॉट से लेकर बेइज्जती तक... मोहसिन नकवी के सामने 6 बार हारा पाकिस्तान
अब आगे क्या चुनौती है?
भारत का T20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 8-1 हो गया है। भारत अब लगातार तीन जीत के साथ सुपर 8 में पहुंच चुका है। भारत ने लगातार 8 बार पाकिस्तान को करारी हार दी है। हेड टू हेड मुकाबले में भारतीय टीम के सामने पाकिस्तानी टीम बिखर जाती है।