logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फरीदाबाद: 12 साल की शादी, रिश्तों में आई दरार, करवाचौथ पर पति ने पी लिया तेजाब

फरीदाबाद में पत्नी के ससुराल न लौटने से परेशान चल रहे व्यक्ति ने घर पर रखा तेजाब पी लिया, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।

AI Image of Marrid Couple हरियाणा का विवादित दंपति

करवाचौथ पर पति-पत्नी। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

करवाचौथ के दिन जहां आज महिलाओं ने अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। वहीं फरीदाबाद में इसके विपरित एक मामला सामने आया है। फरीदाबाद में पति-पत्नी के बीच झगड़े के बीच पति ने तेजाब पी लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे उसे रेफर कर दिया गया।

 

नेहरू कॉलोनी निवासी 36 साल का अमरजीत राजमिस्त्री है। उसकी पत्नी 30 साल की सुमन निजी कंपनी में नौकरी करती है। अमरजीत के परिवार वालों ने बताया कि अमरजीत और सुमन में लंबे समय से अनबन चल रही थी। करीब 5 दिन पहले अमरजीत घर से कहीं चला गया था।

 

आज सुबह जब वह वापस लौटा तो परेशानी के चलते अमरजीत ने घर में पड़ा तेजाब पी लिया। उसकी हालत नाजुक होने पर उसे तुरंत बीके अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस को परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: 1 नवंबर सिखों को 1984 याद दिलाता है, कांग्रेस ने यही तारीख क्यों चुनी- नायब सैनी

12 साल पहले हुई थी शादी

अमरजीत के परिवार वालों ने बताया कि अमरजीत की शादी करीब 12 साल पहले अमृतसर की कुसुम के साथ हुई थी। उनके पास दो बच्चे भी हैं। शादीहरियाणा की खबर, फरीदाबाद, करवाचौथ, तेजाब, झगड़ा, पुलिस, क्राइम, अस्पताल के बाद दोनों में अनबन रहने लगी तो कुसुम मायके जाकर रहने लगी। इस बीच उनकी बात तलाक तक भी पहुंच गई।

 

यह भी पढ़ें: रेल हादसे रोकने के लिए रेलवे का बड़ा कदम, लोको पायलट के लिए प्रैक्टिस अनिवार्य

पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत

परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने कुसुम से फोन पर बात कर उसे वापस फरीदाबाद ससुराल में आने को भी कहा, लेकिन कुसुम वापस नहीं आई। हालांकि, अमरजीत के परिवार ने अनबन की वजह नहीं बताई है। फिलहाल अमरजीत का अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में अभी पुलिस के पास भी कोई शिकायत नहीं पहुंची है।


और पढ़ें