logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रोहतास में बस स्टैंड पर खड़े 15 वर्षीय छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार के रोहतास में स्कूल जा रहे एक 15 वर्षीय छात्र को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। पीड़ित छात्र बस स्टैंड पर बस के आने का इंतजार कर रहा था। फिलहाल उसका मेडिकॉन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

AI Image of crime scene of Bihar ChatGPT

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के रोहतास में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जागु टोला स्थित बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे एक छात्र को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घायल छात्र को आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। 

 

घायल छात्र की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। 15 वर्षीय आशीष रोतहास जिले के कैथी गांव का रहने वाला है। आशीष औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में गंगा इंटर स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ाई करता है।

यह भी पढ़ें: रोहतास के होटल में आधी रात छापा, 4 महिलाओं समेत 6 लोग आपत्तिजनक हालत में मिले

क्या है पूरा मामला

घटना रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र के कैथी गांव की है। दिनेश सिंह का 15 वर्षीय बेटा आशीष कुमार सुबह करीब 5:30 बजे घर से निकला था। वह पैदल ही करीब 800 मीटर दूर जागु टोला स्थित बस स्टैंड पर पहुंचा। वहां से उसे दाउदनगर के लिए बस पकड़नी थी। सुबह करीब 5:55 बजे एक काले रंग की अपाची बाइक पर दो युवक आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने आशीष पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली आशीष के पेट में लगी और वह वहीं सड़क पर गिर पड़ा। 

 

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। हालांकि जब तक वह पहुंच पाते दोनों अपराधी फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने देखा कि छात्र खून से लथपथ पड़ा है और तड़प रहा है। आनन-फानन में परिवार वालों को सूचना दी गई और उसे ऑटो से आरा ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: रोहतास में डबल मर्डर से सनसनी, छत पर सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली

मां का रो-रोकर बुरा हाल

बेटे को गोली लगने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मेडिकॉन हॉस्पिटल में मौजूद हैं। परिवार वालों ने बताया कि आशीष का किसी से कोई विवाद नहीं था। फिर उसे किसने और क्यों गोली मारी, यह समझ नहीं आ रहा है।

 

आशीष का इलाज मेडिकॉन हॉस्पिटल के जनरल सर्जन डॉ सौरभ प्रिंस की देखरेख में किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार गोली पेट में लगी है और छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका ऑपरेशन किया गया है और उसे आईसीयू में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: रोहतास मानव तस्करी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से बरामद हुई पीड़िता

पुलिस खंगाल रही है CCTV फुटेज

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और छात्र की सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल घायल छात्र का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


और पढ़ें