हरियाणा के गुरुग्राम में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक घटना 15 अक्टूबर की है। सुबह साढ़े 10 बजे मामले की सूचना कंट्रोल रूम से मिली। खौफनाक कदम उठाने वाला शख्स सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। उसने अपनी पत्नी की हत्या और खुदकुशी से पहले अपनी कंपनी को एक ईमेल भेजा। इसमें उसने घटना की जानकारी मकान मालिक और अपने पिता को देने की बात लिखी। उसने पिता और मकान मालिक का फोन नंबर भी शेयर किया था।
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम से 14 अक्टूबर को मामले की जानकारी मिली। टीम सेक्टर 68 स्थित एम3एम मरीना के टावर- 7 के फ्लैट नंबर 103 पर पहुंची तो दंग रह गई। अंदर महिला और पुरुष मृत अवस्था में मिले। फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी मिला। जांच में खुलासा हुआ कि असलम ने पहले गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या की और बाद में आत्मघाती कदम उठाया।
यह भी पढ़ें: गाड़ियां फूंकीं, पथराव किया... कई राउंड फायरिंग; TDP और YSRCP में झड़प
बेंगलुरु का रहने वाला था असलम
महिला की पहचान फरहाना (28) और व्यक्ति की शिनाख्त मोहम्मद असलम (30) के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि महिला का शव फ्लैट के फर्श पर पड़ा था। वहीं असलम का शव पंखे से लटका मिला। असलम बेंगलुरु का रहने वाला था और यहां सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत था। केरल की रहने वाली उसकी पत्नी फरहाना गृहिणी थी।
दोहला गांव में महिला की हत्या, शौचालय में मिला शव
शुक्रवार को ही गुरुग्राम के दोहला गांव में एक 34 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को सोहना-गुरुग्राम सड़क पर जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। बता दें कि दोहला गांव को राष्ट्रपति ने गोद ले रखा है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को गांव की रहने वाली महिला नीतू का शव घर के ही शौचालय में मिला। उसके चेहरे पर टेप चिपका था और हाथ बंधे थे।
यह भी पढ़ें: अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत, शांति बॉन्ड भरना होगा
लूटपाट की आशंका
घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। ग्रामीणों ने लूटपाट की आशंका जताई। पुलिस रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ परिजनों का कहना है कि जब तक हत्यारों को पकड़ा नहीं जाएगा तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।
पुलिस बोली- जल्द सुलझा लेंगे मामला
सोहना के सहायक पुलिस आयुक्त मुकेश यादव ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्यों को जुटाया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच अभी शुरुआती चरण में है। हम सभी पहलुओं से छीनबीन कर रहे हैं। जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा।