हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर सुस्ती और दबाव देखने को मिला। 19 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 74,665.09 पर था, जो पिछले बंद के मुकाबले 64.18 अंक यानी 0.09% नीचे था। वहीं, BSE बैंकएक्स 0.35 अंक और BSE फोकस्ड IT इंडेक्स 344.84 अंक यानी 0.90% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 इंडेक्स लाल निशान पर 23,133.70 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी बैंक में 225.80 अंक (0.40%) और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 126.70 अंक (0.50%) की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, निफ्टी नेक्स्ट 50 में 119.45 अंक यानी 0.17% की तेजी दर्ज की गई।

 

यह भी पढ़ें: जब फर्जी खातों से IPO में हुआ था खेल, 2005 के एक घोटाले ने बदलवा डाले नियम

कैसा रहा कंपनियों का हाल? 

सुबह 09:16 बजे, यानी बाजार खुलने के शुरुआती मिनट में, BSE सेंसेक्स के 30 शेयरों में मिला-जुला रुझान दिख रहा है। बढ़त वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स 1.38% की तेजी के साथ सबसे आगे है, जिसके बाद SBI (1.33%), ICICI बैंक (0.98%), रिलायंस (0.91%) और अल्ट्राटेक सीमेंट (0.88%) हैं। दूसरी ओर, गिरावट में एक्सिस बैंक सबसे ज़्यादा 3.47% टूटा है, जबकि इन्फोसिस (1.94%), HCL टेक (1.18%), HDFC बैंक (1.11%) और टेक महिंद्रा (0.95%) भी दबाव में कारोबार कर रहे हैं।  

सोने चांदी का भाव जानिए

आज घरेलू बाजार में सोने-चांदी दोनों के दामों में तेजी देखने को मिली। बाजार खुलते ही सोना चढ़कर करीब 1.48 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया। वहीं चांदी 2.12 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी। 

 

आज 24 कैरेट सोना 1,48,290 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 135,933 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 111,218 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग 211,900 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।