शेयर मार्केट में गुरुवार को हुई बड़ी गिरावट के बाद आज यानी 25 सितंबर 2026 को सुबह 9:15 बजे बाजार हल्की तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज सेंसेक्स 131.24 अंक बढ़कर 73,711.78 पर रहा, इसपर 0.18% तेजी दिखी। इसके साथ बैंकेक्स भी हरे निशान में रहा, जो 158.76 अंक यानी 0.25% की बढ़त के साथ 62,875.97 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में निफ्टी 50 16.10 अंक यानी 0.07% की हल्की बढ़त के साथ 23,079.20 पर कारोबार कर रहा था।

 

हालांकि, BSE पर फोकस्ड आईटी इंडेक्स आज भी रेड जोन में रहा, यह 180.90 अंक यानी 0.53% की गिरावट के साथ 33,922.45 पर खुला। कुल मिलाकर, बैंकिंग और सेंसेक्स शेयरों में खरीदारी दिखी, इसके अलावा आईटी शेयरों में दबाव रहा। कैसा रहा कंपनियों का हाल?  

 

यह भी पढ़ें: युवाओं में बढ़ रहा क्रेडिट कार्ड का चलन, खर्च से पहले जानें ये नियम

कैसा रहा कंपनियों का हाल?

आज सुबह 9:15 बजे टॉप 5 गेनर्स में एक्सिस बैंक 0.68% ऊपर, एलएंडटी 0.67% ऊपर, एसबीआई 0.53% ऊपर, पावरग्रिड 0.45% ऊपर और एमएंडएम 0.42% ऊपर रहे। वहीं टॉप 5 लूजर्स की बात करें तो टेक महिंद्रा 0.79% नीचे, इंफोसिस 0.76% नीचे, टीसीएस 0.52% नीचे, बजाज फिनसर्व 0.47% नीचे और सन फार्मा 0.33% नीचे रहे, यानी आईटी और फार्मा शेयरों में में आज दबाव दिखा जबकि बैंकिंग और इंफ्रा शेयरों में खरीदारी हावी रही। 

आज सोने-चांदी का भाव कितना है? 

शुक्रवार को सुबह 9:50 बजे भारत में सोने और चांदी के भाव में उलटी चाल देखी गई। 24 कैरेट सोना 0.050% चढ़कर 151,660 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 930 यानी 0.400% गिरकर 233,110 प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोने के अलग-अलग कैरेट की बात करें तो 22 कैरेट सोना 139,022 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट 113,745 और 14 कैरेट 88,468 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था। कुल मिलाकर आज सोने में हल्की तेजी बनी रही, जबकि चांदी में गिरावट दिखी। 

चांदी की कीमत

शुक्रवार को 9:50 बजे के अनुसार भारत में चांदी की अलग-अलग शुद्धता के हिसाब से अलग-अलग भाव रहे। सबसे शुद्ध सिल्वर 999 फाइन 233,110 प्रति किलोग्राम यानी ₹2,331 प्रति 10 ग्राम पर थी। सिल्वर 925 स्टर्लिंग 215,627 प्रति किलोग्राम, सिल्वर 900 कॉइन 209,799 प्रति किलोग्राम और सबसे कम शुद्धता वाली सिल्वर 800 जर्मन 186,488 प्रति किलोग्राम पर रही।