शेयर बाजार में मंगलवार को काफी उथल-पुथल देखने को मिली थी। BSE यानी बॉम्बे स्टॉक पर लिस्टेड कंपनियों के निवेशकों को 9 लाख करोड़ का झटका लगा था। बाजार पर लंबे समय से महंगा कच्चा तेल, ट्रंप टैरिफ, कमजोर ग्लोबल संकेत और बढ़ती अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का दबाव बना हुआ है। मंगलवार की गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिल रही है।
16 सितंबर 2026 को सुबह 09:30 बजे बाजार हरे निशान पर रहा। सेंसेक्स 74,261 अंक पर था, जिसमें 257 अंकों यानी 0.35% की बढ़त थी। निफ्टी की बात करें तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का ये इंडेक्स भी अपने पिछले बंद 23,118 की तुलना में बढ़त के साथ 23,201 पर ओपन हुआ और फिर एक झटके में 23,281 पर जा पहुंचा। कुल मिलाकर बाजार में सुबह से ही तेजी का माहौल रहा। कुल मिलाकर बाजार में सुबह से ही तेजी का माहौल रहा।
यह भी पढ़ें: 2000 रुपये तक UPI पेमेंट फ्री रहेगा, क्या इससे ज्यादा पर लगेगा चार्ज?
कैसा रहा कंपनियों का हाल?
16 सितंबर 2026 को सुबह 9:33 तक बाजार में मिला-जुला रुझान देखने को मिला। टॉप गेनर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे आगे रहा, जिसमें 1.60% की तेजी आई, एचसीएलटेक 1.39%, रिलायंस 1.30%, आईटीसी 1.24%, एसबीआई 1.10% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.94% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं दूसरी तरफ इंडिगो सबसे ज्यादा गिरावट वाला शेयर रहा, जिसमें 1.02% की कमजोरी आई, इसके बाद एनटीपीसी में 0.67%, इटरनल में 0.43%, टीसीएस में 0.36%, भारती एयरटेल में 0.29% और एचडीएफसी बैंक में मामूली 0.04% की गिरावट देखी गई।
अब जानें आज क्या है सोने-चांदी का भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,53,310 रहा, वहीं प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,540 और प्रति 10 ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव 1,15,020 दर्ज किया गया। इसके अलावा, चांदी की बात करें तो आज इसके भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है।
आज चांदी की भाव के बारे में बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये टूटकर 2,44,900 में बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव 2,49,900 रुपये है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।
