3 मई को देश में नीट यूजी का एंट्रेंस एग्जाम होने वाला है, जहां लाखों छात्र देश के अलग-अलग एग्जाम सेंटर जाकर परीक्षा देने वाले हैं। यह एग्जाम NTA करवाएगी। ऐसे में एग्जाम हॉल में कोई छात्र चीटिंग न करे, इसके लिए एनटीए ( NTA) ने कुछ गाइडलाइन जारी की हैं। इन गाइडलाइन में छात्रों के ड्रेस कोड से लेकर एंट्री टाइम तक बताया गया है। जो छात्र इन गाइडलाइन को फॉलो नहीं करेगा, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर छात्रों ने ज्यादा लापरवाही बरती, तो उन्हें एग्जाम हॉल में जाने से रोका जा सकता है। इसी वजह से नीट का एग्जाम देने वाले सभी छात्रों के लिए गाइडलाइन जानना जरूरी है।
नीट यूजी का एंट्रेंस एग्जाम 3 मई को दोपहर 2 बजे शुरू होकर 5 बजे खत्म होगा। सभी छात्रों को एग्जाम सेंटर पर 11 बजे तक पहुंच जाना होगा। इसी दौरान सेंटर में एंट्री शुरू हो जाएगी और 1:30 बजे के बाद एग्जाम सेंटर में एंट्री बंद हो जाएगी। सभी छात्रों को अपना आधार कार्ड, एडमिट कार्ड और 2 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना है। इसके अलावा पेन ले जा सकते हैं। अब सवाल उठता है कि एग्जाम सेंटर में छात्रों को किन नियमों को फॉलो करना होगा।
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में पहले से आधार ऐप जरूरी नहीं, सरकार ने प्रस्ताव वापस लिया
एग्जाम सेंटर में किन नियमों को मानना है जरूरी
एग्जाम सेंटर में सिंपल कपड़े पहनकर जाएं
इस एग्जाम में लड़कों को टी-शर्ट और पैंट या ट्राउजर पहनकर जाना चाहिए। एग्जाम हॉल में कोई भी मेटलिक आइटम नहीं ले जा सकते हैं। लड़कों को मेटल बटन वाली शर्ट पहनकर जाने से बचना चाहिए। लड़कियां कुर्ती या पैंट पहन सकती हैं। उन्हें कोई भी ज्वेलरी नहीं पहननी चाहिए। साथ ही चप्पल पहनकर जा सकते हैं। लड़के और लड़कियां दोनों जूते पहनकर नहीं जा सकते।
2 अपने साथ कौन-कौन सी चीजें ले जा सकते हैं?
सभी छात्र अपना आधार कार्ड, एडमिट कार्ड और 2 फोटो लेकर जाएं। हालांकि अपने साथ पानी की बोतल लेकर नहीं जा सकते हैं।
3 एंट्री टाइम पर पहुंचें
सभी एग्जाम सेंटर की एंट्री टाइम 11 बजे से शुरू होगी। इसके बाद 1:30 बजे छात्रों की एंट्री बंद हो जाएगी। इसी वजह से छात्रों को 1:30 बजे से पहले एग्जाम सेंटर पहुंचना होगा।
यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया अपडेट, सरकार के नए नियम जानकर चौंक जाएंगे
4 ओएमआर शीट पर सभी जानकारी ध्यान से भरें
एग्जाम हॉल में पहुंचने के बाद सभी छात्रों को ओएमआर शीट मिलेगी, जिसमें उन्हें अपना रोल नंबर, पेपर कोड और पेपर बुकलेट नंबर भरना होगा। इन सभी जानकारियों को सावधानी से भरें, क्योंकि एक भी गलती आपका रिजल्ट खराब कर सकती है।
5 टॉयलेट ब्रेक को लेकर क्या है नियम?
एग्जाम शुरू होने के 30 मिनट पहले छात्र टॉयलेट ब्रेक ले सकते हैं। इसके बाद एग्जाम खत्म होने से 30 मिनट पहले वॉशरूम जा सकते हैं।
